Muzaffarpur Weather: बारिश के बाद अब गर्मी झेलने के लिए रहें तैयार

Muzaffarpur Weather करीब दो सप्ताह तक मानसून की सक्रियता के बाद एक बार फिर से इसके कमजोर पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। इसकी वजह से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी और बढ़ने का अनुमान है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 06 Aug 2022 07:43 AM (IST) Updated:Sat, 06 Aug 2022 07:43 AM (IST)
Muzaffarpur Weather: बारिश के बाद अब गर्मी झेलने के लिए रहें तैयार
इस दौरान पुरवा चलते रहने की संभावना है। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। मौसम के ट्रेंड में अब बदलाव आ गया है। करीब दो सप्ताह तक मानसून की सक्रियता के बाद अब फिर से मौसम शुष्क रहने के संकेत मिल रहे हैं। बारिश नहीं होगी। तापमान में बढ़ोतरी के परिणामस्वरूप गर्मी बढ़ेगी। हालांकि यह बदलाव काफी कम समय के लिए होने की बात कही जा रही है। एक्यूवेदर की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि शनिवार की सुबह यूं तो आसमान बादलों से ढंका रहेगा, किंतु बारिश नहीं होगी।

जारी पूर्वानुमान में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन का अधिकांश समय आसमान बादलों से ढंका रहेगा, लेकिन बीच-बीच में धूप भी निकलेगी। इसकी वजह से गर्मी पड़ेगी। आर्द्रता अधिक होने की वजह से उमस वाली गर्मी होगी। यह कुछ अधिक परेशान कर सकती है। इस दौरान हवा की दिशा पूर्व उत्तर पूर्व ही रहने का अनुमान है। शाम और रात के समय आंशिक बदलाव के संकेत है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान मेघ गर्जन की संभावना है। आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

दो दिनों तक मानसून की सक्रियता कम रहने की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या वर्षा हो सकती है। आमतौर पर मौसम शुष्क रह सकता है। इस बीच पांच से सात किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना है। आसमान में हल्के बादल छाए रहे। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा। मौसम वैज्ञानिक डा ए सतार ने बताया कि आमतौर पर मौसम शुष्क रह सकता है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी