Bihar Assembly Elections 2020 : लोजपा को समाज के हर वर्ग की चिंता, बिहार की अस्मिता की रक्षा का संकल्प

Bihar Assembly Elections 2020 महानगर अध्यक्ष बने कौशल किशोर ठाकुर का अभिनंदन। कहा सूबे को एक नई दिशा देने के लिए पार्टी संकल्पित है। इससे बिहार का चौमुखी विकास हो सकेगा।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Wed, 16 Sep 2020 09:29 AM (IST) Updated:Wed, 16 Sep 2020 09:29 AM (IST)
Bihar Assembly Elections 2020 : लोजपा को समाज के हर वर्ग की चिंता, बिहार की अस्मिता की रक्षा का संकल्प
Bihar Assembly Elections 2020 : लोजपा को समाज के हर वर्ग की चिंता, बिहार की अस्मिता की रक्षा का संकल्प

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Bihar Assembly Elections 2020 : लोजपा के प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी रामनाथ रमण ने कहा कि लोजपा समाज के सभी वर्गों के हित की बात करती है। सूबे को एक नई दिशा देने में संकल्पित है ताकि बिहार की अस्मिता की रक्षा के साथ ही बिहार का चौमुखी विकास हो सके। वे मिठनपुरा के एक होटल में मीडिया से मुखातिब थे। कहा कि चुनाव में हर बूथ पर संगठन मजबूती से खड़ा रहेगा। जिलाध्यक्ष अजय कुमार ङ्क्षसह ने बिहार फस्र्ट बिहारी फस्र्ट विजन डॉक्यूमेंट की चर्चा की। कहा कि लोजपा बिहार की अस्मिता रोजगार एवं भय मुक्त व्यवस्था, बंद पड़े फैक्ट्री उद्योग आदि को चालू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विकास के लिए पहल जारी

राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में विकास की पहल जारी है। लोजपा के नए महानगर अध्यक्ष कौशल किशोर ठाकुर का पार्टी नेताओं ने स्वागत किया गया। मनोनयन के लिए प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज, राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के प्रति आभार प्रकट किया। इसमें युवा लोजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी, महिला सेल जिलाध्यक्ष किरण सिन्हा, छात्र जिलाध्यक्ष अभिजीत कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता अरविंद कुमार सिन्हा, विवि अध्यक्ष गोल्डन सिंह, जिला पार्षद कुमोद पासवान, मंटू सिंह ठाकुर, अखिलेश ठाकुर, मुन्ना ठाकुर आदि शामिल हैं।  

chat bot
आपका साथी