उत्तर बिहार में बाढ़ का कहर जारी, कमला बलान का बांध दरका

झंझारपुर में कमला बलान का बायां तटबंध 49.5वें किमी पर परतापुर में दरक गया। इससे अफरातफरी मच गई। बांध पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों का सैकड़ों लोगों ने विरोध किया। बाद में फ्लड फाइट‍िंग का काम शुरू हो गया। देर शाम तक बांध को सुरक्षित करने की सूचना है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 20 Aug 2021 09:01 AM (IST) Updated:Fri, 20 Aug 2021 09:40 AM (IST)
उत्तर बिहार में बाढ़ का कहर जारी, कमला बलान का बांध दरका
समस्तीपुर में गंगा का जलस्तर स्थिर है। फोटो- जागरण

मुजफ्फरपुर, जाटी। उत्तर बिहार में बुधवार को भी बाढ़ का कहर जारी रहा। नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैैं। पश्चिम चंपारण में नदियों का कटाव जारी है। गंडक बराज से शाम तक एक लाख 44 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पूर्वी चंपारण के सुगौली, आदापुर और पताही में पानी जमा है। देवापुर -शिवहर मार्ग पर तीसरे दिन भी आवागमन बाधित रहा। मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के दो दर्जन गांव फिर बाढ़ से घिर गए हैं। धौंस, खिरोई, थुम्हानी और कोकरा नदी में उफान से खतरा बढ़ गया है। कई सड़कों पर पानी बह रहा है। लोग ऊंचे स्थानों पर शरण लेने लगे हैैं। मधवापुर प्रखंड में अधवारा समूह की नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी है।

झंझारपुर में कमला बलान का बायां तटबंध 49.5वें किमी पर परतापुर में दरक गया। इससे अफरातफरी मच गई। बांध पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों का सैकड़ों लोगों ने विरोध किया। बाद में फ्लड फाइङ्क्षटग का काम शुरू हो गया। देर शाम तक बांध को सुरक्षित करने की सूचना है। समस्तीपुर में गंगा का जलस्तर स्थिर है। इससे मोहनपुर, विद्यापतिनगर, पटोरी और मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र में लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मगर परेशानी कायम है।, शिवहर जिले के बेलवा-नरकटिया में पानी का दबाव कम हो गया है। मगर कोला पुल के पास सड़क बहने से आवागमन बाधित है। शिवहर-पिपराही ढाका एसएच 54 पर भी पानी का तेज बहाव जारी है। सीतामढ़ी के परिहार, बेलसंड के कई गांव पानी से घिरे हैैं। मुजफ्फरपुर में बाढ़ और बारिश के कारण ग्रामीण सड़कों पर गड्ढे हो गए हैैं। जिले के छह प्रखंडों में बागमती, लखनदेई, मानुषमारा के कहर से परेशान है। बूढ़ी गंडक में उफान से शहर के निचले क्षेत्रों में दबाव बढऩे लगा है।  

सीओ ने जलनिकासी को कराई नाला की उड़ाही

मड़वन (मुजफ्फरपुर), संस : प्रखंड की भटौना पंचायत के कई वार्ड में जलजमाव की शिकायत पर सीओ सतीश कुमार ने बुधवार को स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत के वार्ड 1, 2, 3 व 15 सहित विभिन्न जगहों पर जाकर जलजमाव की स्थिति का जायजा लिया। वहीं, जलनिकासी का आश्वासन दिया। मौके पर कुंदन कुमार सिंह, राजकपूर सहनी, शंभू सहनी, दिलीप सहनी आदि उपस्थित थे। इससे पूर्व कुंदन कुमार ने भटौना के विभिन्न वार्ड में जलजमाव से लोगों को हो रही भारी परेशानी को लेकर सीओ से शिकायत की थी। उधर, सीओ ने बड़कागांव दक्षिणी पंचायत के भररा में मछली मारने के लिए पानी निकासी बंद किए जाने का निरीक्षण करते हुए पानी निकासी की व्यवस्था कराई व नाला उड़ाही कराया। उन्होंने बताया कि नाला बंद कर दिए जाने से बड़कागांव उत्तरी व दक्षिणी में जलजमाव की स्थिति बन गई थी। इसकी शिकायत पर उसे खोलवा दिया गया।

chat bot
आपका साथी