कांग्रेस का नीतीश सरकार पर हमला, भय के माहौल का फायदा उठाना चाह रही सरकार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने जिले के पार्टी नेताओं के साथ की बैठक। कांग्रेसजनों से जाने जिले के हालात। चुनावी तैयारी पर किया विमर्श।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 08:06 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 08:06 PM (IST)
कांग्रेस का नीतीश सरकार पर हमला, भय के माहौल का फायदा उठाना चाह रही सरकार
कांग्रेस का नीतीश सरकार पर हमला, भय के माहौल का फायदा उठाना चाह रही सरकार

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा है कि कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते संक्रमण एवं बाढ़ की त्रासदी के कारण राज्य में हालात सामान्य नहीं हैं। हर तरफ भय का माहौल है। ऐसे में सरकार को लोगों की जिंदगी  बचाने से ज्यादा चुनाव की ङ्क्षचता है। सरकार भय के माहौल का फायदा उठाना चाहती है। कम मतदान का फायदा उठाकर सत्ता पर काबिज रहना चाहती है। उक्त बातें उन्होंने बुधवार को गोबरसही में आयोजित पार्टी की जिलास्तरीय बैठक को संबोधित करने के बाद कही। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ सभी प्रखंड के अध्यक्षोंं ने भाग लिया।

कोरोना एवं बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं के साथ जिले में कोरोना एवं बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की। उसके बाद उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारी पर विमर्श किया। उन्होंने कहा कि जिले के नेता एकजुटता के साथ उम्मीदवारी का दावा करें। कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी।

मिले अधिक सीटों पर उम्मीदवारी का मौका

वहीं बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में पार्टी अपने पुराने गौरव को प्राप्त करेगी। इसके लिए जिले के अधिक से अधिक सीटों पर उम्मीदवारी का मौका मिलना चाहिए। बैठक में एआइसीसी सदस्य जितेंद्र मंडल, पूर्व नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम कुमार सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष सूरज दास, कृपा शंकर शाही, संजय कुमार सिंह, मुकेश त्रिपाठी, लोकक्रांति, केदार सिंह पटेल, चौधरी राशिद हुसैन, जिन्ना साहब, डॉ. जमाल, शबनाम खातून, सुनील गुप्ता, वेद प्रकाश, सुशील शाही आदि ने भी अपने विचार रखे। पार्टी के जिला प्रवक्ता वेद प्रकाश ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का यह दो दिवसीय दौरा है। गुरुवार को भी वे पार्टी नेताओं से बातचीत करेंगे।

chat bot
आपका साथी