मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पहुंचेंगे सीतामढ़ी, विद्युत उपकेंद्र का करेंगे शिलान्यास

सीतामढ़ी के पमनादपुर गांव में बन रहे विद्युत उपकेंद्र का गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिलान्यास करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह उपस्थित होंगे।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 11:22 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 08:21 AM (IST)
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पहुंचेंगे सीतामढ़ी, विद्युत उपकेंद्र का करेंगे शिलान्यास
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पहुंचेंगे सीतामढ़ी, विद्युत उपकेंद्र का करेंगे शिलान्यास

सीतामढ़ी, जेएनएन। 620 करोड़ रुपये की लागत से सीतामढ़ी के पमनादपुर गांव में बन रहे विद्युत उपकेंद्र का गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। इस उपकेंद्र से सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और शिवहर जिलों में बिजली की आपूर्ति होगी।

 परियोजना के तहत तैयार होने वाले इस पावर सब स्टेशन और पारेषण लाइनों के चालू होने के बाद उत्तर बिहार में बिजली की अबाधित आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा सकती है। यह उपकेंद्र ऊर्जा प्रवाह के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। यह 400/220 केवी दरभंगा एवं 400/132 केवी मोतिहारी उपकेंद्र से जुड़ा रहेगा। 36 एकड़ में बन रहे इस विद्युत उपकेंद्र परियोजना को 2021 तक पूरा करना का लक्ष्य निर्धारित है।

कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को सीतामढ़ी आएंगे। इसे लेकर कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता में काफी उत्साह है। जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए हैं। डुमरा प्रखंड अंतर्गत परमानंदपुर में कार्यक्रम के लिए मंच तैयार किया गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। समाज सुधार वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष सह बाजपट्टी विधायक डॉ. रंजू गीता ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

 इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे। विकास पुरुष नीतीश कुमार का कार्यक्रम जिले के लिए एक सौगात लेकर आया है। परमानंदपुर में उनके द्वारा पवार ग्रिड का शिलान्यास समेत अन्य कई महत्वकांक्षी योजनाओं का उदघाटन किया जाएगा।  

chat bot
आपका साथी