पश्चिम चंपारण में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-किसानों के मुद्दे पर बेनकाब होंगे विपक्षी

भाजपा गांव-गांव चौपाल लगाकर विपक्षियों द्वारा कृषि कानूनों पर फैलाये जा रहे भ्रम को जनता के बीच दूर करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के लखौरा गांधी चौक पर यह कहा। भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल-माला के साथ स्वागत किया।

By Vinay PankajEdited By: Publish:Fri, 18 Dec 2020 05:37 PM (IST) Updated:Fri, 18 Dec 2020 05:37 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-किसानों के मुद्दे पर बेनकाब होंगे विपक्षी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चम्पारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल

 पश्चिम चंपारण, जेएनएन।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि किसानों के मुद्दे पर विपक्षी दल बेनकाब होंगे। भाजपा गांव-गांव चौपाल लगाकर विपक्षियों द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम को जनता के बीच दूर किया जाएगा। वे नरकटिया विधानसभा क्षेत्र में जाने के क्रम में थोड़ी देर के लिए लखौरा गांधी चौक पर रुके थे, जहां भाजपा लखौरा मण्डल के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय का फूल-माला के साथ स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान स्थानीय नेताओं से क्षेत्र का हाल जाना। साथ ही कहा कि इस क्रम में 24 दिसंबर को को मोतिहारी टाउन हॉल में किसान सभा का आयोजन किया जाएगा। इस सभा में राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी, पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सह सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन ङ्क्षसह सभा भी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। इस सभा में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने का उन्होंने आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में कृषि बिल को लेकर भाजपा जागरूकता कार्यक्रम चला रही है, ताकि लोग इस बिल की खूबियों को जान व समझ सके। यह बिल किसानों को आर्थिक आजादी दिलाने में सबसे अधिक सहायक होगा, क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की है।मौके पर मंडल अध्यक्ष पुण्यदेव पंडित, किसान मोर्चा के मंत्री ओमप्रकाश ङ्क्षसह, सुनील राणा, चन्देश्वर प्रसाद, किशोरी सहनी, रामप्रवेश साह, विश्वनाथ राय, राजकुमार सिंह, दुखी पासवान, विक्की कुमार, राणा सुबोध ङ्क्षसह, पप्पू श्रीवास्तव, मदन ङ्क्षसह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यकर्ताओं की मेहनत से चंपारण में एनडीए ने अर्जित की सफलता 

 राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र दुबे ने शुक्रवार को कॉमन प्लॉट चौतरवा में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जिस अदम्य उत्साह से परिश्रम किया। जिसका परिणाम है कि पश्चिमी चंपारण में पार्टी को अभूतपूर्व सफलता मिली। इस सफलता का मुख्य श्रेय पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने पश्चिमी चंपारण के सभी विधायकों व कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए आगामी रविवार 20 दिसंबर को अपने निवास स्थान हरहरी(नरकटियागंज) में आमंत्रित किया।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित विधायक राम सिंह ने कहा कि मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को दिल से धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने एक साधारण कार्यकर्ता के लिए जीतोड़ प्रयास कर विधायक बनाया। कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं उनका सदैव कृतज्ञ रहूंगा। कहा कि भाजपा में मूलत: कोई छोटा बड़ा नहीं है। कार्य के अनुसार उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी जाती है। उन्होंने रविवार  को बड़ी संख्या में राज्यसभा सांसद श्री दुबे जी के निवास स्थान हरहरी पहुंचने का निवेदन किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीवास्तव व संचालन दीपक राही ने की।

chat bot
आपका साथी