प्रोजेक्ट मैनेजर से मांगी 10 लाख की रंगदारी

सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित एक मकान निर्माण की कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सावन पांडे से फोन पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई है।

By Edited By: Publish:Tue, 26 Jul 2016 02:12 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jul 2016 02:12 AM (IST)
प्रोजेक्ट मैनेजर से मांगी 10 लाख की रंगदारी

मुजफ्फरपुर। सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित एक मकान निर्माण की कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सावन पांडे से फोन पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई है। इस संबंध में आलोक चौधरी को नामजद आरोपी बनाते हुए पुलिस में शिकायत की गई है। पुलिस जांच कर रही है।

बताया गया कि आरोपी ने उन्हें फोन कर काम को सुचारु रूप से चालू रखने के लिए रंगदारी की मांग की है। जिससे वे दहशत में हैं। सावन मूल रूप से पताही के रहने वाले हैं। वे दिल्ली से चार माह पूर्व ही यहां आए हैं। उन्होंने बताया कि दीघरा इलाके में कंपनी मकान निर्माण का कार्य कर रही है।

फोन उठाते ही गाली-गलौज

बताया गया कि उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन उठाते ही आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध में बोलने में उसने रंगदारी देने की बात कही। उसके बाद फोन काट दिया गया।

कार्यालय में था आना-जाना

सावन ने बताया कि आरोपी को कई बार कार्यालय में देखा गया था। वह बुकिंग और अन्य काम से कई बार आ चुका है। लेकिन उनसे कभी उसकी बात नहीं हुई थी। कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें यह बात बताई।

पुलिस का कहना है कि आरोपी सरैया थाना क्षेत्र के रेवा डीह का रहने वाला है। जांच कर उसकी तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी