आज से खुल जाएंगे जिले के सभी स्कूल, जानें क्या होने जा रही व्यवस्था Muzaffarpur News

अगले तीन दिनों तक तेज बारिश की संभावना नहीं है। जिलाधिकारी ने बागमती को छोड़कर सभी नदियों को खतरे के निशान से नीचे बताया।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 01 Oct 2019 08:32 AM (IST) Updated:Tue, 01 Oct 2019 08:32 AM (IST)
आज से खुल जाएंगे जिले के सभी स्कूल, जानें क्या होने जा रही व्यवस्था Muzaffarpur News
आज से खुल जाएंगे जिले के सभी स्कूल, जानें क्या होने जा रही व्यवस्था Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। लगातार हो रही बारिश से परेशान जनजीवन सामान्य होने लगा है। अगले तीन दिनों तक तेज बारिश की संभावना नहीं है। इस स्थिति में मंगलवार से जिले के सभी स्कूल खुल जाएंगे। जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है।

नदियों के जलस्तर में वृद्धि, स्थिति नियंत्रण में

नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है। बागमती खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही है। इसके अतिरिक्त यहां की गंडक, बूढ़ी गंडक और लखनदेई खतरे के निशान से नीचे है। पूरे जिले में हालात और परिस्थितियां पूर्ण नियंत्रण में सामान्य हैं। खतरे की कोई बात नहीं है।

डीएम स्वयं ले रहे जायजा

जिलाधिकारी स्वयं हालात का जायजा ले रहे हैं। सभी प्रखंडस्तरीय और तकनीकी विभागों के पदाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। सभी की छुट्टियां रद हैं। तकनीकी विभागों के पदाधिकारी लगातार बाधों का लगातार मुआयना कर रहे हैं।

हालात पर रखी जा रही नजर

डीएम ने बताया कि जिले में फिलहाल बाढ़ की स्थिति नहीं है। फिर भी हालात पर नजर रखी जा रही है। यदि आपदा की स्थिति उत्पन्न होती है तो जिला प्रशासन आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।  

chat bot
आपका साथी