Ramadan : 29वां रोजा आज हो जाएगा पूरा, ईद के चांद का सबको है बेस‍ब्री से इंतजार

Ramadan चांद नजर आने पर रविवार को मनेगी ईद।नहीं आने पर सोमवार को ईद मनाई जाएगी। लॉकडाउन को लेकर उमंग काफी कम।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 23 May 2020 08:24 AM (IST) Updated:Sat, 23 May 2020 08:24 AM (IST)
Ramadan : 29वां रोजा आज हो जाएगा पूरा, ईद के चांद का सबको है बेस‍ब्री से इंतजार
Ramadan : 29वां रोजा आज हो जाएगा पूरा, ईद के चांद का सबको है बेस‍ब्री से इंतजार

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। रमजान का 29वां रोजा शनिवार को पूरा हो जाएगा। इसको लेकर उलेमाओं ने ईद का चांद देखने की अपील की है। शनिवार को चांद नजर आया या मुस्लिम इदारों से एलान हुआ तो रविवार को ईद मनाई जाएगी। चांद नजर नहीं आने पर सोमवार को ईद मनाई जाएगी। हालांकि लॉकडाउन को लेकर इस वर्ष लोगों में ईद को लेकर उमंग काफी कम है।

गले मिलने व हाथ मिलाने पर भी प्रतिबंध

मस्जिद व ईदगाह में तालेबंदी से ईद की नमाज सामूहिक रूप से अदा नहीं होगी। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए गले मिलने व हाथ मिलाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। कोरोना वायरस व लॉकडाउन से परेशान लोगों के दर्द को देखते हुए भी लोगों ने ईद की खुशियां मनाने से खुद को दरकिनार करने का एलान किया है।

घर पर ही नमाज अदा करेंगे लोग

लॉकडाउन से मस्जिद व ईदगाह बंद रहने पर उलेमाओं ने घरों में ही परिवार के साथ नमाज अदा करने की अपील की है। घर में अकेले होने पर चाश्त की नमाज पढऩे व परिवार के साथ ईद की नमाज अदा करने के बारे में बताया जा रहा है।

दिल में रह गई कसक

लॉकडाउन से रमजान के आखरी जुमा मस्जिद में सामूहिक रूप से अदा करने की कसक दिल में ही रह गई। मस्जिद बंद रहने से अलविदा-अलविदा माह-ए-रमजान अलविदा की सदा नहीं गूंजी। हालांकि कुछ मस्जिदों में पांच से छह लोगों के साथ शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई।  

chat bot
आपका साथी