आधार का कराएं प्रखंड मुख्यालयों में पंजीकरण

मुजफ्फरपुर : आधार कार्ड की महत्ता व इसे बनवाने में आमलोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए सरकार

By Edited By: Publish:Sat, 04 Jul 2015 01:33 AM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2015 01:33 AM (IST)
आधार का कराएं प्रखंड मुख्यालयों में पंजीकरण

मुजफ्फरपुर : आधार कार्ड की महत्ता व इसे बनवाने में आमलोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए सरकार ने सभी प्रखंड मुख्यालयों में आधार पंजीकरण केंद्र खोलने का फैसला लिया है। पंजीकरण की सेवा नि:शुल्क होगी। हालांकि, इसके अलावा नाम परिवर्तन, पता परिवर्तन व फोटो शुद्धिकरण आदि के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआइ) द्वारा निर्धारित राशि लगेगी।

ग्रामीण विकास विभाग ने स्थाई आधार पंजीकरण केंद्र खोलने के लिए एजेंसियों की सूची जारी कर दी है। विभाग के सचिव प्रदीप कुमार ने डीएम को प्रखंड मुख्यालयों में पंजीकरण केंद्रों की स्थापना व इसके संचालन के लिए स्थान व मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग देने को कहा है।

14 को आधार पंजीकरण

का लगेगा विशेष शिविर

विभाग के निर्देश के आलोक में 14 जुलाई को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में आधार पंजीकरण के लिए विशेष शिविर लगाया जाएगा। इसके लिए सभी बीडीओ को तैयारी करने को कहा गया है। इसमें विशेष रूप से मनरेगा कर्मियों का आधार पंजीकरण किया जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग आधार कार्ड बनाने पर इसलिए भी जोर दे रहा कि इससे मनरेगा मजदूरों के खाते को जोड़ा जा सके। इससे राशि सीधे मजदूरों के खाते में भेजने में आसानी होगी। साथ ही बिचौलियों से भी मुक्ति मिलेगी।

chat bot
आपका साथी