भाजपा से ही बिहार का विकास : देवेश

जासं, मुजफ्फरपुर : भाजपा ही बिहार को विकास दे सकती है। राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ वह र

By Edited By: Publish:Mon, 30 Mar 2015 01:19 AM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2015 04:13 AM (IST)
भाजपा से ही बिहार का विकास : देवेश

जासं, मुजफ्फरपुर : भाजपा ही बिहार को विकास दे सकती है। राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ वह रहे, लेकिन उनकी सामंती सोच व निजी स्वार्थ के कारण आज बिहार पिछड़ रहा। साथ ही जंगलराज की ओर बढ़ रहा है। उक्त बातें विधान पार्षद देवेशचन्द्र ठाकुर ने कहीं। उन्होंने कहा कि जनता के हित के कारण ही वे भाजपा का झंडा थाम रहे। बिहार में अगली सरकार भाजपा की की ही बनेगी। वे अपने आवास पर रविवार को भाजपा में शामिल होने की समर्थक से रायशुमारी कर रहे थे। समर्थकों से अपील किया कि गोलबंद होकर दो अप्रैल को श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में पहुंचे। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश वर्मा, ठाकुर धर्मेन्द्र, अधिवक्ता अमित प्रकाश, संतोष महराज, तेजनारायण शर्मा, नलीन सिंह, प्रभाष सिंह, सिपाही सहनी, अजय चौधरी, प्रो.विकास कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी