अष्टम सूची में शामिल हो मैथिली

मुजफ्फरपुर, संवाद सहयोगी : तिलकामांझी विश्वविद्यालय के मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. केशकर ठाकुर ने शोधार्

By Edited By: Publish:Mon, 22 Dec 2014 09:04 PM (IST) Updated:Tue, 23 Dec 2014 04:51 AM (IST)
अष्टम सूची में शामिल हो मैथिली

मुजफ्फरपुर, संवाद सहयोगी : तिलकामांझी विश्वविद्यालय के मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. केशकर ठाकुर ने शोधार्थियों से कहा कि मैथिली के सम्मान और उसके प्रचार के लिए सकारात्मक प्रयास करें। मैथिली सेवा के लिए समर्पण की आवश्यकता है। उक्त बातें स्नातकोत्तर मैथिली विभाग में आयोजित मैथिली साहित्य सम्मान समारोह के मौके पर कहीं। मौजूदा लोगों ने मैथिली को भारतीय भाषा में शामिल करने की मांग की। इस अवसर पर मैथिली साहित्य में विशेष योगदान देने वाले साहित्यकार डॉ. केशकर ठाकुर को पंडित बैद्यनाथ मैथिल सम्मान से सम्मानित किया गया। मौके पर मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. अमरनाथ झा, रुसी विभागाध्यक्ष डॉ. सदाशिव खबाड़े, डॉ. अरुण कुमार झा, डॉ. इन्दुधर झा, डॉ. प्रवीण मिश्र, नानटुन पासवान, रंजय ठाकुर, संतोष झा, अजय ठाकुर, अनुपम रैना, राधा रानी, चित्रलेखा, दुर्गा झा, अरुण कुमार आदि मौजूद थे।

मैथिली सम्मान समारोह का आयोजन

मैथिली विकास मंच के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा के पूर्व प्रतिकुलपति डॉ. सतीश चंद्र झा को सम्मानित किया गया। मौके पर सिनेटर डॉ. मोती प्रसाद सिंह, गिरिजा किशोर झा, डॉ. मदन मिश्र, डॉ. शैलेन्द्र चौधरी आदि मौजूद थे।

उधर, सीता सेवा संस्थान नाजीरपुर के तत्वाधान में मैथिली सम्मान दिवस समारोह आयोजित हुआ। समारोह का उद्घाटन डॉ. गुणेश्वर मिश्र ने किया। मौके पर डॉ. प्रवीण कुमार मिश्र, डॉ. रतन कुमार झा, अशोक कुमार झा, पी.एन. पाठक, राघवेंद्र मिश्र, सरोज मिश्रा, विधान शंकर, उमा चौधरी, रागिनी कुमारी, अमलेन्दु पाठक आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी