नेपाली महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

By Edited By: Publish:Fri, 19 Sep 2014 01:03 AM (IST) Updated:Fri, 19 Sep 2014 01:03 AM (IST)
नेपाली महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पारू (मुजफ्फरपुर), संस : देवरिया थाना क्षेत्र में एक नशेड़ी ने मंगलवार की देर रात नेपाली महिला के साथ दुष्कर्म किया। बुधवार की सुबह पीड़िता अपने पति के साथ देवरिया थाने पहुंचकर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए एसकेएमसीएच भेजा।

नेपाल के सुरकेत जिले के विद्यापुर थाना क्षेत्र निवासी अपनी पत्‍‌नी और एक बच्चे के साथ वर्षों से देवरिया थाना के एक मकान में किराए पर रहता है। वह रात्रि प्रहरी का काम कर रहा है। गांव का ही जिया लाल महतो नशे की हालत में उसके घर में घुस गया और बच्चे की हत्या की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के वक्त पीड़िता का पति ड््यूटी पर गया था। अलसुबह जब पति को घटना की जानकारी मिली तो पत्‍‌नी के साथ देवरिया थाने पहुंच मामले की जानकारी पुलिस को दी और घटना की प्राथमिकी दर्ज कर जियालाल महतो को नामजद आरोपी बनाया। इधर, मकान मालिक ने बताया कि हमें इस बात की जानकारी सुबह मे हुई। इससे अधिक हम कुछ भी नहीं बता सकते। देवरिया थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल नामजद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी