मुंगेर स्टेशन होकर नहीं जाएं, मिलेगा जाम

मुंगेर। मुंगेर स्टेशन हो कर नहीं जाएं, जाम मिलेगा। मुंगेर शहर में वाहन चलाने वाले अक्सर इ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Aug 2018 09:17 PM (IST) Updated:Mon, 27 Aug 2018 09:17 PM (IST)
मुंगेर स्टेशन होकर नहीं जाएं, मिलेगा जाम
मुंगेर स्टेशन होकर नहीं जाएं, मिलेगा जाम

मुंगेर। मुंगेर स्टेशन हो कर नहीं जाएं, जाम मिलेगा। मुंगेर शहर में वाहन चलाने वाले अक्सर इस वाक्य का प्रयोग करते मिल जाते हैं। स्टेशन के समीप सड़क जाम की समस्या आम हो गई है। सड़क पर ठेला लगाने, आटो और ई रिक्शा चालकों के द्वारा सड़क पर वाहन लगा कर सवारी उतारने और चढ़ाने के कारण यहां सड़क जाम की समस्या दिनोंदिन विकराल रूप धारण करती जा रही है। वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से इस समस्या से निजात दिलाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

-------

कहते हैं यात्री

बेगूसराय के मनोज कुमार, खगड़िया सोहन पंडित, सुनिता देवी आदि ने कहा रेल प्रशासन की शह पर स्टेशन के रास्ते में दुकानें सजी हुई है। स्टेशन परिसर में भी जहां तहां ई रिक्शा और आटो लगे रहने के कारण यात्रियों को स्टेशन जाने या बाहर निकलने में काफी परेशानी होती है। स्टेशन प्रशासन को इस दिशा में प्रयास करना चाहिए।

-------

कहते हैं स्टेशन प्रबंधक

स्टेशन के बाहर लगे ठेला चालक के द्वारा अतिक्रमण किए जाने के मामले में स्थानीय प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। स्टेशन परिसर में इधर उधर वाहन लगा दिए जाने के कारण अगर यात्रियों को परेशानी होती है, तो इस दिशा में कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण के कारण यात्रियों को होने वाली परेशानियों को लेकर वरीय पदाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।

आदित्य कुमार साहु, स्टेशन प्रबधक, मुंगेर स्टेशन

-------

ठेला व अवैध रूप से वाहन आटो लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूला जाएगा।

कामेश्वर ¨सह, रेल इंस्पेक्टर जमालपुर

chat bot
आपका साथी