करंट से महिला जख्मी

संवाद सूत्र हवेली खड़गपुर (मुंगेर) प्रखंड क्षेत्र के भदौरा गांव में बिजली का करंट लगने से

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 04:59 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 04:59 PM (IST)
करंट से महिला जख्मी
करंट से महिला जख्मी

संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर (मुंगेर): प्रखंड क्षेत्र के भदौरा गांव में बिजली का करंट लगने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। महिला का उपचार ग्रामीण चिकित्सक से कराया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भदौरा गांव निवासी मनोज सिंह की पत्नी सीमा देवी अपने घर के बाहर काम कर रही थी। इस दौरान गांव के ही व्यक्ति बांस ले जाने के क्रम में बांस का स्पर्श ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से हो गया और करंट प्रवाहित तार टूटकर महिला के ऊपर आ गिरा। जिससे महिला जख्मी हो गई। ग्रामीण चिकित्सक द्वारा महिला का उपचार किया जा रहा है। ग्रामीण चिकित्सक डॉ. लक्ष्मण ने बताया कि महिला फिलहाल खतरे से बाहर है।

chat bot
आपका साथी