पोखर में डूबने से बच्चे की मौत

संसू, तारापुर (मुंगेर) : छठ घाट की सफाई के लिए गए मानिकपुर पंचायत के कसवा गांव के ए

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Nov 2018 07:02 PM (IST) Updated:Thu, 08 Nov 2018 07:02 PM (IST)
पोखर में डूबने से बच्चे की मौत
पोखर में डूबने से बच्चे की मौत

संसू, तारापुर (मुंगेर) : छठ घाट की सफाई के लिए गए मानिकपुर पंचायत के कसवा गांव के एक बच्चे की पोखर में डूबने से मौत हो गई। बालक तीसरी कक्षा का छात्र है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं मुखिया द्वारा दाह संस्कार हेतु तत्काल सहायता राशि दी गई। जानकारी के अनुसार अनुमंडल मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर कसबा रविदास टोला का 10 वर्षीय पवन कुमार अन्य बच्चों के साथ छठ पूजा में घाट की सफाई करने कसवा पोखर गया था। कुछ लोगों को नहाते देख खुद नहाने के लिए पोखर में उतर गया। उसे पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। प्रयत्क्षदर्शी जब शोर मचाने लगे तो आवाज सुनकर उसी गांव के एक शिक्षक धीरेंद्र ¨सह ने उसे पोखर से बाहर निकाला। परन्तु तब तक वह दम तोड़ चुका था। घटना की सूचना मिलते ही सीओ अजय कुमार सरकार तथा एसएचओ जितेंद्र कुमार घटनास्थल पहुंचे। सामाजिक कार्यकर्ता जीतेंद्र कुमार ¨सह ने सहायता स्वरूप दो हजार तथा मुखिया किरण चौधरी द्वारा कबीर अंत्येष्ठि से तीन हजार की राशि पीड़ित परिवार को दिया गया। मृतक बालक प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति कसबा का तीसरी कक्षा में पढ़ता था। पवन की मौत पर उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी