होली समाप्ति के बाद लंबित मामलों के निष्पादन में लाएं तेजी : रेल एसपी

मुंगेर। अपराध मुक्त होली संपन्न कराए जाने पर रेल जिला के सभी पुलिस पदाधिकारियों को रेल एसप

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Mar 2020 05:57 PM (IST) Updated:Fri, 13 Mar 2020 06:16 AM (IST)
होली समाप्ति के बाद लंबित मामलों के निष्पादन में लाएं तेजी : रेल एसपी
होली समाप्ति के बाद लंबित मामलों के निष्पादन में लाएं तेजी : रेल एसपी

मुंगेर। अपराध मुक्त होली संपन्न कराए जाने पर रेल जिला के सभी पुलिस पदाधिकारियों को रेल एसपी आमिर जावेद ने बधाई दी है। गुरुवार को मासिक अपराध गोष्ठी को संबोधित करते हुए एसआरपी ने कहा कि भाईचारे का पर्व होली तो शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। रेल पुलिस की चौकसी के कारण कोई बड़ी घटना नहीं घटी। आगामी 18 मार्च से 2 अप्रैल तक किऊल सेक्शन पर नन इंटरलॉकिग, रूट रिले इंटरलॉकिग वर्क होने के कारण जमालपुर किऊल रेल खंड पर पूरी तरह परिचालन ठप होने के कारण रेल पुलिस को विधि व्यवस्था नियंत्रण करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसे में रेल थाना के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं। साथ ही रेल थाना क्षेत्र में होने वाले अपराध एवं अपराधियों की सूची तैयार कर उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाएं। रेल एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश दिए।

अपराध गोष्ठी में रेल डीएसपी विनय राम, सिया राम प्रसाद चौधरी, इंस्पेक्टर श्रीकांत मंडल, किऊल थानाध्यक्ष सुधीर सिंह, झाझा थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, जमालपुर थानाध्यक्ष पीके सिन्हा, बड़हिया थानाध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद, शेखपुरा अजय कुमार, नवादा भरत उराव, जमुई श्रीकांत रजक आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी