भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

मुंगेर । भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 09:50 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 09:50 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

मुंगेर । भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को वार्ड संख्या 38 के मकसुसपुर स्थित बूथ संख्या 135 पर सुना गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में हमें सतर्कता बरतनी है। कोरोना दुनिया की नजर में चुनौती है। बावजूद कोरोना भारत को अधिक प्रभावित नहीं कर पाया। मृत्यु दर कम है । देशवासियों ने संकल्प शक्ति के साथ कोरोना से लडऩे को ठान ली है । देशवासियों के सेवा शक्ति के बदौलत आज हमारे देश की स्थिति मजबूत है। कोरोना वारियर्स डॉक्टर ,नर्स, पुलिस , सफाई कर्मी एवं मीडिया बंधु ने अपना अमूल्य सहयोग किया है। उन्होंने तमिलनाडु मदुरई के सैलून चालक के बारे में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी के शादी के लिए पांच लाख रुपए बचाए थे, लेकिन अपनी सेवा शक्ति की भाव दिखाते हुए कोरोना काल में उन्होंने जरूरतमंदों के बीच राशि का वितरण कर दिया। पंजाब के पठानकोट के दिव्यांग राजू ने अपने बचाए राशि से 3000 मास्क और 100 परिवार के लिए खाद्य सामग्री जुटाया। यह हमारे देश की सेवा भाव का जीता जागता उदाहरण है। शिक्षा के लिए ऑनलाइन क्लास, वीडियो क्लास आरंभ कर शिक्षार्थियों की सेवा की गई है।ऐसा सेवा भाव भारत जैसे देश में ही संभव है। उन्होंने आयुष्मान भारत का जिक्र करते हुए कहा कि डेढ़ वर्ष पूर्व यह योजना लाई गई थी। इस योजना के तहत अब तक एक करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज संभव हो पाया है। इस अवसर भाजपा प्रदेश मंत्री बेबी चंकी ,नगर अध्यक्ष अजीत कुमार छोटू ,नगर महामंत्री सोमू सिन्हा, बूथ संख्या 135 के पदाधिकारी सप्त ऋषि मौजूद थे। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने भी कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लिया। तोपखाना बाजार उर्दू प्राथमिक विद्यालय बुथ संख्या - 51 स्थित भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रो. अजफर शमसी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एकत्र होकर मन की बात कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री ने कहा कि वैज्ञानिक कोरोना से जंग जीतने के उपाय पर लैब में डटे हुए है। कोरोना संकट में योग एव आयुर्वेद ने अहम भूमिका निभाई। वहीं, बंगाली दुर्गा स्थान जमालपुर में भारी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता इकट्ठा हुए।

भाजपा कला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रह्लाद घोष नेतृत्व में भाजपा नेता कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को गंभीरता पूर्वक सुना और कोरोना संक्रमण को लेकर प्रधानमंत्री की अपील को धरातल पर उतराने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री निशुतोष कुमार निशु, नगर महामंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, अति पिछड़ा मंच के नगर अध्यक्ष सोनू कुमार ठाकुर, विजय साह, अजय दत्ता, पंकज ठाकुर, सोनू राम, सोरेन चक्रवर्ती आदि मौजूद थे। हवेली खड़गपुर नगर अध्यक्ष रजनीश कुमार झा ने बूथ संख्या 187 पर मन की बात कार्यक्रम सुनी।

chat bot
आपका साथी