चीन निर्मित वस्तुओं करें बहिष्कार

मुंगेर । तारापुर विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष हरे कृष्ण वर्मा ने चीन के भारत विरोधी गतिविधियों को लेकर जिल

By Edited By: Publish:Sat, 22 Oct 2016 09:16 PM (IST) Updated:Sat, 22 Oct 2016 09:16 PM (IST)
चीन निर्मित वस्तुओं करें बहिष्कार

मुंगेर । तारापुर विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष हरे कृष्ण वर्मा ने चीन के भारत विरोधी गतिविधियों को लेकर जिला वासियों एवं देश वासियों से चीन निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि चीन लगातार भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले पाकिस्तान के साथ खड़ा रहता है। इसलिए हमें चीनी उत्पादों का बहिष्कार करना चाहिए। वह हमारे देश के पैसे के बल पर ही आज दुनियां का महाशक्ति बन रहा है। दीपों का त्योहार दीपावली निकट है। ऐसे समय में हम चीनी उत्पादों की खरीदारी नहीं कर उसे उसकी हैसियत से परिचित करवा सकते हैं। इसलिए भारत की अस्मिता को बरकरार रखने एवं देश के आर्थिक उन्नति में सहायक बनने के लिए हमें स्वदेश निर्मित वस्तुओं का ही प्रयोग करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी