नवोदय विद्यालय में रैगिग, आठवीं के छात्रों की पिटाई

मधुबनी। राजनगर थाना क्षेत्र के रांटी में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में मारपीट की घटनाएं नहीं थम रहीं। रविवार रात करीब 11 बजे सीनियर छात्रों द्वारा की गई कथित रैगिग में आठवीं के दो छात्र घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jan 2020 12:43 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jan 2020 06:09 AM (IST)
नवोदय विद्यालय में रैगिग, आठवीं के छात्रों की पिटाई
नवोदय विद्यालय में रैगिग, आठवीं के छात्रों की पिटाई

मधुबनी। राजनगर थाना क्षेत्र के रांटी में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में मारपीट की घटनाएं नहीं थम रहीं। रविवार रात करीब 11 बजे सीनियर छात्रों द्वारा की गई कथित रैगिग में आठवीं के दो छात्र घायल हो गए। विद्यालय प्रबंधन द्वारा घायल छात्रों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर घायल छात्रों में से एक का चाचा व एक अन्य शराब के नशे में विद्यालय पहुंचकर हंगामा करने लगे। रहिका थाना क्षेत्र के दोनों व्यक्तियों को विद्यालय के शिक्षकों ने कब्जे में लेकर स्थानीय थानाध्यक्ष को सूचना दी। थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने गश्ती पदाधिकारी पुअनि आदित्यनाथ सिंह को पुलिस बल के साथ नवोदय विद्यालय भेजा। उक्त दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

नवोदय विद्यालय के प्राचार्य अक्षय कुमार द्विवेदी ने कक्षा आठ व दसवीं के छात्रों की बीच मारपीट की पुष्टि की। कहा, कक्षा आठ के दो छात्र मारपीट में घायल हो गए हैं। सदर अस्पताल में उनका इलाज करवाए जाने के बाद दोनों को अभिभावकों के हवाले कर दिया गया। वहीं विद्यालय में एक छात्र के परिजन द्वारा हंगामा किया गया। इन घटनाओं से जिला पदाधिकारी व नवोदय विद्यालय के वरीय पदाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। वहां से निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लचर प्रशासनिक व्यवस्था व कार्यशैली से आए दिन छात्रों में मारपीट व रैगिग की घटनाओं से अभिभावकों में आक्रोश है।

थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने बताया कि रविवार रात करीब एक बजे एसपी आवास स्थित गोपनीय शाखा से सूचना मिली कि कुछ शरारती तत्व शराब के नशे में नवोदय विद्यालय में गाली-गलौच व हंगामा कर रहे हैं। सूचना प्राप्त होने पर तत्काल गश्ती दल को नवोदय विद्यालय भेजा। दोनों व्यक्ति एक छात्र के रिश्तेदार बताए जाते हैं। उन्हें गिरफ्तार कर सीएचसी लाया गया। यहां जांच में एक व्यक्ति के शराब पीने की पुष्टि हुई। शराबी को जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरे व्यक्ति को हंगामा करने के आरोप में थाना पर ही रखा गया है7 थानाध्यक्ष के मुताबिक नवोदय विद्यालय प्रबंधन द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई होगी। मणिपुर के छात्रों को पीटा था

पिछले दिनों जवाहर नवोदय के छात्रों ने यहां मणिपुर के कई छात्रों को बुरी तरह पीटा था। इसमें कई छात्र घायल हो गए थे। बाद में उन्हें स्कूल छोड़कर जाना पड़ा था। विद्यालय प्रबंधन ने इन छात्रों की पहचान भी कर ली थी। बताया जाता है कि यहां छात्रों का एक गुट सभी विवाद का कारण है।

chat bot
आपका साथी