पुलिस पर्यवेक्षक ने डीएसपी सदर के साथ लिया क्रिटिकल मतदान केंद्रो का जायजा

मधुबनी। विधानसभा चुनाव स्वतंत्रनिष्पक्ष तथा भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराए जाने को ले प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 01:30 AM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:12 AM (IST)
पुलिस पर्यवेक्षक ने डीएसपी सदर के साथ लिया क्रिटिकल मतदान केंद्रो का जायजा
पुलिस पर्यवेक्षक ने डीएसपी सदर के साथ लिया क्रिटिकल मतदान केंद्रो का जायजा

मधुबनी। विधानसभा चुनाव स्वतंत्र,निष्पक्ष तथा भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराए जाने को ले प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। इस कवायद के तहत मधुबनी,राजनगर,झंझारपुर तथा फुलपरास विधानसभा क्षेत्र के पुलिस पर्यवेक्षक सह केरल कैडर के आईजी जी.लक्ष्मण ने स्थानीय थाना का निरीक्षण किया तथा कई आवश्यक दिशा-निर्देश थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह को दिए। फिर पुलिस पर्यवेक्षक जी.लक्ष्मण डीएसपी सदर कामिनी बाला के साथ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अवस्थित वलनरेबल तथा क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का जायजा लेने निकल पड़े। रास्ते में पुलिस ऑब्जर्वर ने स्थानीय थाना मोड़ तथा गौसनगर में मुख्या सड़क पर संचालित नाका का भी जायजा लिया। मौके पर थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह व पुलिस पर्यवेक्षक के लायजनिग पदाधिकारी अंजनी कुमार भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी