OMG! घर में कैद कर लगा दी आग, तड़प-तड़प कर जिंदा जल गया वृद्ध

लोगों ने उस 70 वर्षीय वृद्ध को नींद से जगा लाठी-डंडे से जमकर पीटा। फिर, निकट स्थित मवेशी की झोपड़ी में आग लगा उसमें उसे फेंक दिया। दरिंदों ने जान बख्‍श देने की उसकी गुहार नहीं सुनी। पड़ोसियों ने भी मदद की पुकार व चीखों की अनसुनी कर दी।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2015 11:36 AM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2015 09:40 PM (IST)
OMG! घर में कैद कर लगा दी आग, तड़प-तड़प कर जिंदा जल गया वृद्ध

मधुबनी। लोगों ने उस 70 वर्षीय वृद्ध को नींद से जगा लाठी-डंडे से जमकर पीटा। फिर, निकट स्थित मवेशी की झोपड़ी में आग लगा उसमें उसे फेंक दिया। दरिंदों ने जान बख्श देने की उसकी गुहार नहीं सुनी। पड़ोसियों ने भी मदद की पुकार व चीखों की अनसुनी कर दी। झोंपड़ी के साथ वह तड़प-तड़पकर जिंदा जल गया।

दिल दहला देने वाली यह घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र स्थित करहारा गांव के पश्चिम टोला में रात करीब डेढ़ बजे हुई। दबंगों ने एक वृद्ध को घर में कैद कर आग लगा दी। बुजुर्ग मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन उसे बचाने कोई नहीं पहुंचा। करीब आधे घंटे में बुजुर्ग जिंदा जलकर मर गया। झोपड़ी भी राख हो गई। घटना के दौरान अपराधी हंसते रहे।

जानकारी के अनुसार, करहारा गांव के इंदर यादव ने गांव के ही श्याम यादव से 30 हजार रुपये उधार लिए थे। उसी की वापसी के मसले को लेकर दोनों पक्षों में विवाद है। इस संबंध में कोर्ट में मारपीट का मुकदमा भी चल रहा है। इधर, करीब तीन महीने पहले गांव में इसको लेकर पंचायत भी हुई थी।

इसके बाद इंदर यादव ने सूद सहित 50 हजार रुपये वापस भी कर दिए थे। एफआइआर के मुताबिक इसके बाद भी 50 हजार रुपये और मांगे जा रहे थे। साथ ही कोर्ट से मुकदमा उठाने के लिए भी धमकाया जा रहा था।

आरोप है कि मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे इंदर यादव के घर आरोपी लाठी-डंडे से लैस होकर पहुंचे। वे मारपीट पर उतारू थे और गालियां बक रहे थे। जब इंदर यादव के घर वालों ने कमरे नहीं खोला तो उन लोगों ने दरवाजे पर सोये इंदर के 70 वर्षीय पिता राम पुकार यादव को कब्जे में ले जमकर पिटाई की और मवेशी की झोपड़ी में उन्हें जलाकर मार डाला।

आज सुबह मृतक के पुत्र इंदर यादव के बयान पर श्याम यादव, संजय यादव, साधु यादव सहित नौ के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई। बेनीपट्टी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी