लॉकडाउन के उल्लंघन में चार दुकानें सील

मधुबनी। जयनगर अनुमंडल मुख्यालय में सोमवार को लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में चार दुकानो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 11:22 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 11:22 PM (IST)
लॉकडाउन के उल्लंघन में चार दुकानें सील
लॉकडाउन के उल्लंघन में चार दुकानें सील

मधुबनी। जयनगर अनुमंडल मुख्यालय में सोमवार को लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में चार दुकानों को सील किया गया। कोरोना संकट को लेकर राज्य में जारी लॉकडाउन के बावजूद निर्देश की अवहेलना कर ये दुकानें खुली हुई पाई गई। एसडीओ बेबी कुमारी, बीडीओ कुमारी चंद्रकांता, सीओ संतोष कुमार, एसएचओ संजय कुमार के नेतृत्व में लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए निकले भ्रमण दल ने दो कपड़ा दुकान, एक किराना दुकान और एक श्रृंगार के दुकान को सील किया है। राज हाट गली स्थित श्रीओम वस्त्रालय, लक्ष्मी वस्त्रालय को सील किया गया। वहीं, भेलेवा टोला स्थित रामजी किराना दुकान और सतनाम श्रृंगार के दुकान को लॉकडाउन का उल्लघंन करने के आरोप में अनुमंडल प्रशासन ने सील कर दिया है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर चला पुलिस का डंडा मधुबनी। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप से कोहराम मचा हुआ है। हर रोज नए संक्रमित मिल रहे हैं। कोरोना संक्रमण का चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। फिर भी लापरवाही का आलम यह है कि प्रशासन को मजबूरन सख्ती बरतना पड़ रहा है। लोग बेवजह बिना मास्क के ही भीड़-भाड़ में इक्कठा हो रहे हैं। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। जबकि मधवापुर प्रखंड में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिस पर काबू पाने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इस दौरान प्रखंड के साहरघाट थाना पुलिस ने कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए बेवजह घूम रहे लोगों पर डंडे बरसाए। साहरघाट के नेताजी चौक व बसवरिया चेक पोस्ट पर एसआई सुदिष्ट शर्मा के नेतृत्व पुलिस बलों ने जांच अभियान चलाकर बेवजह घूम रहे शरारती तत्वों को सबक सिखाया। कई लोगो से जुर्माना भी वसूले गए। थानाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुपालन व लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध रूप से कार्य कर रही है।

chat bot
आपका साथी