तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

मधुबनी। पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही लगातार बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र में सामान्य जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jul 2020 01:17 AM (IST) Updated:Tue, 21 Jul 2020 06:17 AM (IST)
तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त
तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

मधुबनी। पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही लगातार बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र में सामान्य जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जगह-जगह जलजमाव के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ रही है। वहीं लगातार बारिश व जल जमाव के कारण कई कच्चे व पक्के घर भी ध्वस्त हो रहे हैं। कई सड़कों पर जल जमाव के कारण आवागमन में लोगों को काफी कठिनाई हो रही है। सुक्की गांव के वार्ड नंबर 6 में जल जमाव के कारण पानी कई घरों में प्रवेश कर गया है। गांव के मुख्य सड़क पर भी पानी लगा है। वहीं स्थानीय सीएचसी परिसर व स्थानीय बाजार भी जल जमाव की गिरफ्त में है। स्थानीय लोगों द्वारा जल निकासी के परंपरागत रास्ते को खोला गया है, किन्तु इससे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। खजौली से कन्हौली जाने वाली मुख्य सड़क पर बेल गांव के पास सड़क पर करीब दो फीट पानी का बहाव हो रहा है। पानी के तेज बहाव के कारण सड़क टूट गई है। इधर स्थानीय मंगती, ठाहर गांव में भी जलजमाव के कारण लोगों को कठिनाई हो रही है। जबकि स्थानीय बेहटा गांव स्थित बिरनी चौक के पास पूर्व मुखिया प्रदीप यादव का निर्माणाधीन पक्का घर धराशायी हो गया। संयोगवश घर गिरने से कोई क्षति तो नहीं हुई, किन्तु रात में अगर यह घटना घटती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इधर लोगों ने स्थानीय प्रशासन से जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी