नहर में पानी नहीं होने से फसल की सिंचाई हुई मुश्किल

मधुबनी । मौसम

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Aug 2022 04:00 AM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2022 04:00 AM (IST)
नहर में पानी नहीं होने से फसल की सिंचाई हुई मुश्किल
नहर में पानी नहीं होने से फसल की सिंचाई हुई मुश्किल

नहर में पानी नहीं होने से फसल की सिंचाई हुई मुश्किल

मधुबनी । मौसम की बेरुखी के कारण किसान परेशान हैं। पसीना बहाकर खेतों में लगाए गए धान की फसलें सूखने के कगार पर आ गई है। किसानों की स्थिति यह है कि वे ना घर के रहे ना घाट के। बिचड़ा गिराने से लेकर धान रोपने तक इस बार उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। उनकी लागत दोगुनी हो गई। बता दें कि प्रखंड मुख्यालय के मध्य से पश्चिमी कोसी नहर की मुख्य शाखा गुजरती है। पांच दशक पूर्व इस नहर का निर्माण हुआ था। नहर निर्माण के लिए किसानों के सैकड़ों एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया, लेकिन किसानों की मानें तो इससे उन्हें नगण्य लाभ मिल रहा है। भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष रणधीर खन्ना ने कहा कि बाबूबरही प्रखंड में इस नहर से दो शाखा नहर निकलती है। कुकरुपट्टी गांव के निकट निकलने वाली शाखा नहर में पानी नगण्य है। इस बात को लेकर इन्होंने विगत कई दिनों से विभाग के पदाधिकारियों से बात कर शाखा नहर में पानी छोड़ने की मांग कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कहा कि किसान आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। इधर, विभागीय कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि नहर में शीघ्र पानी छोड़ा जाएगा।

----------------------

chat bot
आपका साथी