ऐतिहासिक महारानी तालाब समेत अन्य की हो रही सफाई

मधुबनी। देर से ही सही नगर पंचायत प्रशासन बड़ी संख्या में मजदूरों को लगाकर ऐतिहासिक महारानी तालाब समेत अन्य तालाबों में सफाई अभियान युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Oct 2019 11:18 PM (IST) Updated:Wed, 30 Oct 2019 11:18 PM (IST)
ऐतिहासिक महारानी तालाब समेत अन्य की हो रही सफाई
ऐतिहासिक महारानी तालाब समेत अन्य की हो रही सफाई

मधुबनी। देर से ही सही नगर पंचायत प्रशासन बड़ी संख्या में मजदूरों को लगाकर ऐतिहासिक महारानी तालाब समेत अन्य तालाबों में सफाई अभियान युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दिया। उसे चकाचक किया जा रहा है। यहां के विभिन्न छठ घाटों पर आवश्यकता के अनुसार सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मजदूरों को लगाया गया है। लोक आस्था का प्रसिद्ध पर्व छठ की तैयारी को लेकर आम लोगों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है।

मालूम हो कि इस पूजा के लिए यहां के प्रसिद्ध तालाबों में महारानी, ड्योढ़ी, हीरालाल, मां, दाय आदि में सुखाड़ के समय तालाब के किनारे से स्थानीय लोगों के द्वारा मिट्टी काटे जाने के कारण उसमें जमा पानी भी भक्त श्रद्धालुओं के लिए खतरनाक बन गया था। यहां के ड्योढ़ी तालाब पर सुबह से ही जेसीबी लगा कर युद्ध स्तर से सफाई कार्य को अंजाम दिया गया। सफाई कार्य का जायजा ले रहे वार्ड चार की पार्षद लीला देवी के प्रतिनिधि लाल झा ने जानकारी दी की इस तालाब पर सफाई का कार्य अंतिम चरण में है। वहीं नपं के मुख्य पार्षद वीरेंद्र नारायण भंडारी ने कहा कि नपं क्षेत्र के सभी चिन्हित छठ घाटों की सफाई कर उसे व्यवस्थित किया जा रहा है। छठ पर्व शुरू होने से पूर्व ही सभी घाटों की व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी