बाल विवाह, दहेज प्रथा के विरुद्ध मानव श्रृंखला पर मंथन

मधुबनी। जिला साक्षरता द्वारा सामाजिक कुरीतियां बाल विवाह तथा दहेज प्रथा के उन्मूलन को लेकर लगातार जन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Dec 2017 01:20 AM (IST) Updated:Thu, 14 Dec 2017 02:44 AM (IST)
बाल विवाह, दहेज प्रथा के विरुद्ध मानव श्रृंखला पर मंथन
बाल विवाह, दहेज प्रथा के विरुद्ध मानव श्रृंखला पर मंथन

मधुबनी। जिला साक्षरता द्वारा सामाजिक कुरीतियां बाल विवाह तथा दहेज प्रथा के उन्मूलन को लेकर लगातार जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस कुरीतियों के खिलाफ बनाए जाने वाले मानव श्रृखंला की तैयारी भी जिला साक्षरता द्वारा प्रारंभ कर दी गई है। बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु जिला साक्षरता की कला जत्था टीम द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत का आयोजन कर आमजनों को जागरुक भी किया जा रहा है। इस कड़ी में बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के उन्मूलन अभियान के लिए प्रस्तावित मानव श्रृखंला की तैयारी को लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी-साक्षरता संजय कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक भी आयोजित की गई। इसमें जिला साक्षरता के मुख्य कार्यक्रम समन्वयक रंजीत कुमार, मुख्य साधन सेवी उमेश कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आदि ने भाग लिया। इसमें बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के विरूद्ध प्रस्तावित मानव श्रृखंला की तैयारी पर चर्चा की गई। वहीं मुख्य कार्यक्रम समन्वयक रंजीत कुमार ने बताया कि बीते 08 दिसंबर से ही जिले में जिला लोक शिक्षा समिति-साक्षरता के तत्वावधान में कला जत्था की चार टीमों द्वारा विभिन्न प्रखंडों में राज्यव्यापी बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान के तहत जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक झंझारपुर प्रखंड के 17 पंचायतों में 34 स्थानों पर कला जत्था टीम द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जा चुका है। इसी प्रकार लखनौर प्रखंड के 17 पंचायतों में 34 स्थानों पर, खुटौना प्रखंड के 18 पंचायतों में 36 स्थानों पर, लौकही प्रखंड में भी 18 पंचायतों में 36 स्थानों पर, खजौली प्रखंड के 14 पंचायतों में 28 स्थानों पर, पंडौल प्रखंड के 26 पंचायतों में 52 स्थानों पर, हरलाखी प्रखंड के 17 पंचायतों में 34 स्थानों पर तथा बेनीपट्टी प्रखंड के 33 पंचायतों में 66 स्थानों पर कला जत्था की टीम द्वारा बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के विरूद्ध रोचक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति कर आमलोगों को जागरुक किया जा चुका है। वहीं राजनगर प्रखंड के 8 पंचायतों में 16 स्थानों पर यह कार्यक्रम आयोजित की जा चुकी है। अब 16 दिसंबर से रहिका, मधवापुर एवं बाबूबरही प्रखंडों में कला जत्था टीम द्वारा बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन हेतु बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को जागरुक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान कला जत्था की टीम द्वारा लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी