वेद, पुराण व गीता हमारे संस्कृति के मुख्य आधार स्तंभ : डा. आलोक कुमार

मधेपुरा। जिला मुख्यालय स्थित वेद व्यास कालेज परिसर में विद्यालय परिवार ने महर्षि वेद व्यास की जयंती

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 12:15 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 12:15 AM (IST)
वेद, पुराण व गीता हमारे संस्कृति के मुख्य आधार स्तंभ : डा. आलोक कुमार
वेद, पुराण व गीता हमारे संस्कृति के मुख्य आधार स्तंभ : डा. आलोक कुमार

मधेपुरा। जिला मुख्यालय स्थित वेद व्यास कालेज परिसर में विद्यालय परिवार ने महर्षि वेद व्यास की जयंती समारोह पूर्वक मनाई। इस अवसर पर कालेज के छात्र व महाविद्यालय कर्मियों ने महर्षि वेद व्यास के चित्र पर पुष्पांजलि कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया गया।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए कालेज के प्राचार्य डा. आलेाक कुमार ने कहा कि महर्षि वेद व्यास द्वारा रचित महाभारत, वेद, पुराण गीता हमारे संस्कृति के मुख्य आधार स्तंभ हैं। महर्षि व्यास के काव्य रचनाओं के माध्यम से हमारी संस्कृति को एक वैश्विक क्षैतिज प्राप्त हुआ है। मानव को उनका कर्म ही उसे महान बनाता है। उन्होंने आगे कहा कि हम सबों को मानवीय मूल्यों के रक्षार्थ उच्च मापदंड को अपने में समाहित करने की आवश्यकता है। वहीं इस दौरान उपस्थित संस्थापक सचिव डा. रामचंद्र प्रसाद मंडल ने कहा कि भारतीय संस्कृत व्यास प्रणित रचनाओं से समृद्ध है। यदि भारतीय संस्कृति से व्यास प्रणित महाकाव्य को अलग कर दिया जाय तो हमारी संस्कृति पंगु हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे छात्र तथा युवा संस्कृति तथा शिक्षा दोनों का समावेश अपने जीवन में करें तो निश्चित रूप से हमारा समाज तथा देश विकास की ओर तीव्र गति से गतिमान होगा। समारोह में उपस्थित उप-प्रधानाचार्य प्रो. फुलेश्वर पंडित ने कहा की अध्यात्म तथा ज्ञान का जनजागराण महर्षि व्यास ने अपने काव्यों के माध्यम से किया है। वे कालजयी हैं। उनकी रचना गीता मानव कल्याण का सर्वोतम माध्यम है। मौके पर प्रो. श्याम सुंदर मंडल, प्रो. विश्वनाथ कामत, प्रो. भूपेन्द्र मंडल, प्रो. कुमार सतीश चंद्र, प्रो. कृष्णानंद साहा, प्रो. अनंत कुमार, प्रो. अरविद साह, दीप नारायण यादव, चंदन कुमार, अशोक मंडल, छुतहरू मंडल, विजय कुमार, शिव नारायण मंडल, शिव शंकर मंडल, रूबी कुमारी, समेत सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी