बभनगामा का गोडहियारी टोला अभी भी विकास से कोसों दूर

मधेपुरा। आजादी के सात दशक बाद बिहारीगंज की बभनगामा पंचायत के गोड़िहारी टोला में अभी त

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 05:33 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:33 PM (IST)
बभनगामा का गोडहियारी टोला अभी भी विकास से कोसों दूर
बभनगामा का गोडहियारी टोला अभी भी विकास से कोसों दूर

मधेपुरा। आजादी के सात दशक बाद बिहारीगंज की बभनगामा पंचायत के गोड़िहारी टोला में अभी तक शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया। शौचालय का निर्माण नहीं होने से स्वच्छता अभियान यहां

हवा हवाई साबित हो रही है। इसके अलावा इस टोले के लोग कई बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे है। टोले में दो सौ की आबादी निवास करती है। सड़क के अभाव में टोलावासी पगडंडी के सहारे आवाजाही करने को मजबूर हैं। वहीं विभाग एवं जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण इस टोले के बच्चें पठन- पाठन के लिए विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र जैसी सुविधाओं से भी अभी तक है महरूम।

इस टोले के लोगों को गरीबी अभिशाप बना हुआ है। यहां के बाशिदों रोजी रोजगार के लिए बाहर के प्रदेशों में पलायन कर रहे है। सड़क व शौचालय के अलावा शुद्ध पेयजल, आवास, चिकित्सा एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं का अभाव हैं। तीन वर्ष पूर्व बीपीएल की बिजली चालू किया गया है। इस टोले के लोग आज भी बदतर जीवन जीने को मजबूर हैं।

पगडंडी के सहारे कट रही जिंदगी टोले को जोड़ने वाली मुख्य सड़क अभी तक नही बनना व्यवस्था की पोल खोल रही है। टोले में सड़क की जमीन नहीं रहने की वजह जमींदार की जमीन से पगडंडी के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है। इसी वजह से सड़क का जुड़ाव किसी भी मुख्य सड़कें से नहीं है। नेताजी को मिलेगा जवाब चुनाव के समय नेताजी टोले में पहुंचते हैं। जो विकास करने का वादा भी करते हैं। लेकिन चुनाव के बाद अपना वादा भूल जाते है। हालांकि विधानसभा चुनाव को लेकर अभी तक एक भी नेता टोला में प्रचार- प्रसार करने नहीं पहुंचे है। यहां के ग्रामीण देवन मंडल, रानी देवी, काजल देवी, जाखो देवी, रीमा देवी, बबीता देवी, डोमनी देवी, श्याम मंडल, बिहारी मंडल, मंजू देवी, कुंती देवी, रूपा देवी, महेन्द्र मंडल, भूपेन्द्र मंडल, अरविन्द मंडल, सिकन्दर मंडल, विकास मंडल, चंद्रकिशोर मंडल, महेश्वर मंडल, बगरो देवी, चिंती देवी, ललिता देवी, गनिता देवी, श्याम मंडल, बिहारी मंडल, मंजू देवी, सुमित्रा देवी एवं अन्य ने बताया कि आजादी से पूर्व हमारे पूर्वज इस टोला में रहते आ रहें है। इसके बावजूद इस टोले का सडक को मुख्य सड़क से जोड़ा नहीं जा सका हैं।

chat bot
आपका साथी