सामाजिक न्याय की विचारधारा वाली पार्टी है राजद : ई. प्रभाष

मधेपुरा। प्रखंड मुख्यालय स्थित विकास भवन परिसर में बुधवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हु

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 01:12 AM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 01:12 AM (IST)
सामाजिक न्याय की विचारधारा वाली पार्टी है राजद : ई. प्रभाष
सामाजिक न्याय की विचारधारा वाली पार्टी है राजद : ई. प्रभाष

मधेपुरा। प्रखंड मुख्यालय स्थित विकास भवन परिसर में बुधवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में संगठन मजबूती पर बल दिया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष मु. सूरज ने की। बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव इंजीनियर प्रभाष कुमार ने कहा कि सामाजिक न्याय के विचारधारा वाली पार्टी राजद के बारे में लोगों को बताएं। उन्होंने लालू प्रसाद यादव को गरीबों का मसीहा बताया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव विरोधियों के साजिश शिकार हुए हैं। उन्होंने समाजिक न्याय के संकल्प को गांव-गांव तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने कहा कि हर परिस्थिति में 2020 के चुनाव में अपने लक्ष्य को पूरा करना है। इसके लिए हमें सदस्यता अभियान की जवाबदेही दी गई है उसे पूरा करेंगे। बैठक में प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान को और तेज रूप से चलने की बात कही गई। बैठक में उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय जनता दल के नए व पुराने साथियों को नए ऊर्जा के साथ काम करने की आवश्यकता है। बैठक में अधिक से अधिक लोगों को राजद का सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बैठक में पंचायतवार नियुक्त पर्यवेक्षकीय पदाधिकारियों एवं राजद कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संगठन को मजबूती बनाने तथा अधिक से अधिक सदस्यता रसीद के माध्यम से सदस्य बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। युवा प्रदेश महासचिव डॉ. रवि शंकर उर्फ पिटू यादव ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव गरीबों की आवाज रहे। जिनको साजिश के तहत मुकदमे में फंसाकर उन्हें जेल में डाल दिया गया है। आगामी विधानसभा के चुनाव में हमें जागरूक होना होगा तथा प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा। पूर्व प्रमुख विकाशचंद्र यादव ने कहा कि सदस्य ही किसी भी दल की नींव होती है। प्रखंड की जनता में सदस्य बनने की अजीब उत्साह हैं। मौके पर सुपौल लोकसभा प्रभारी सह पूर्व जिला परिषद सदस्य लाल शर्मा, रमेश कुमार रमन मधेपुरा सदर प्रखंड अध्यक्ष तेज नारायण यादव, पूर्व मुखिया लाल कुमार यादव, क्रीड़ा सेल जिला अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, पूर्व प्रमुख विकास चंद्र यादव, भोला प्रसाद यादव, ललन कुमार यादव, प्रदेश युवा महासचिव पिटू कुमार यादव, डॉ. रवि शंकर कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मु.अयूब अली, नुनु झा, अशोक कुमार यादव, रमेश पासवान, उमेश सिंह, गजेंद्र राम, जिला महासचिव शंकर यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी