श्रमदान कर ग्रामीणों ने किया कच्ची सड़क निर्माण

मधेपुरा। प्रखंड के भतरंधा परमानपुर पंचायत के परमानपुर वार्ड 15 में ग्रामीणों ने श्रमदान कर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 05:06 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 05:06 PM (IST)
श्रमदान कर ग्रामीणों ने किया कच्ची सड़क निर्माण
श्रमदान कर ग्रामीणों ने किया कच्ची सड़क निर्माण

मधेपुरा। प्रखंड के भतरंधा परमानपुर पंचायत के परमानपुर वार्ड 15 में ग्रामीणों ने श्रमदान कर कच्ची सड़क का निर्माण किया है। परमानपुर मुख्य सड़क से कारु खिरहरी स्थान होते हुए परमानपुर तक आने जाने में ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन रास्ते में सरकारी जमीन नहीं उपलब्ध होने से मुख्य सड़क तक निकलने की समस्या बनी हुई थी।

इस पर ग्रामीणों ने बैठक कर रास्ता निकालने की पहल आरंभ की। गांव से मुख्य सड़क तक लगभग आधा किलोमीटर की दूरी में 25 लोगों की जमीन पड़ती थी। ग्रामीणों ने जनहित में भूमिदान किया और सभी के सहयोग से शुक्रवार को श्रमदान से सड़क निर्माण कर राज्य में एक मिसाल कायम किया है। सड़क निर्माण के लिए भूमिदान करने वालों में राजद प्रखंड अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, वार्ड सदस्या सुलोचना देवी, पूर्व मुखिया महाधन ठाकुर, सुरेंद्र यादव, लालेंद्र यादव, अर¨वद यादव, जगन्नाथ यादव, दुखभंजन यादव, राघव यादव, दिलीप यादव, चतुरी ठाकुर, जवाहर ठाकुर, बलराम ठाकुर, शिवनंदन यादव, पप्पू यादव आदि के नाम शामिल है।

chat bot
आपका साथी