जीरवा में चला सफाई अभियान

संवाद सूत्र (अरार) मधेपुरा : ग्वालपाड़ा प्रखंड के सीमावर्ती गांव जीरवा कला में रविवार को समाजिक कार्य

By Edited By: Publish:Sun, 23 Nov 2014 06:38 PM (IST) Updated:Sun, 23 Nov 2014 06:38 PM (IST)
जीरवा में चला सफाई अभियान

संवाद सूत्र (अरार) मधेपुरा : ग्वालपाड़ा प्रखंड के सीमावर्ती गांव जीरवा कला में रविवार को समाजिक कार्यकर्ता तथा जनप्रतिनिधियों के द्वारा संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान जनप्रतिनिधि तथा सामाजिक कार्यकर्ता के नेतृत्व में ग्राम विकास मंच के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में चलाया गया। सफाई अभियान उत्क्रमित विद्यालय जीरवा कला से दुर्गा स्थान से मुख्य मार्ग तक चला। सफाई अभियान शहर के अलावा गांव, टोले, मुहल्ले में भी सर चढ़कर बोलने लगा है। खास महादलित महिला भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जन प्रतिनिधि में पंचायत समिति सदस्या सरीता कुमारी, पूर्व पंचायत समिति सदस्या सिंधु सिंह, जिला राजद महासचिव महेन्द्र चरण यादव, उप मुखिया झकस मुखिया, वार्ड सदस्या नन्हकी देवी, ललीता देवी, महेन्द्र सिंह, ग्रामीण उमेश सिंह, सुभाष सिंह, अमित सिंह, सदानंद यादव, मैना देवी, तेतरी देवी, निर्मला देवी, आदर्श ग्राम विकास मंच के कैलाश यादव, सीताराम ठाकुर, सोनू पांडेय, रजनीश तिवारी, मुन्ना कुमार सिंह, ललन यादव, मनीष कुमार सिंह, अवधेश तिवारी और भाड़ी संख्या में ग्रामीण महिला तथा पुरूष के साथ साथ बच्चे भी मौजूद थे। इस मौके पर राजद जिला महासचिव ने कहा कि समाज को गंदगी से दूर रखना है। ये हम सभी का क‌र्त्तव्य है। स्वच्छता से ही बीमारी दूर होती है। ग्रामीणों को जागरुक होकर सफाई के प्रति जबावदेह होना होगा।

chat bot
आपका साथी