टीका व कोरोना जांच में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मी होंगे पुरस्कृत

लखीसराय। कोरोना संक्रमण से बचाव और टीकाकरण अभियान को जिले में प्रभावी ढंग से सफल बनाने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:45 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:45 PM (IST)
टीका व कोरोना जांच में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मी होंगे पुरस्कृत
टीका व कोरोना जांच में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मी होंगे पुरस्कृत

लखीसराय। कोरोना संक्रमण से बचाव और टीकाकरण अभियान को जिले में प्रभावी ढंग से सफल बनाने का अभियान जारी है। इस अभियान में अच्छे कार्य करने वाले डाक्टर, पारा मेडिकल स्टाफ, नर्स को विभाग पुरस्कृत करेगा। इसके लिए विभाग ने सिविल सर्जन को दिशा निर्देश जारी किया है। जानकारी हो कि संक्रमण वायरस को पूरी तरह जड़ से मिटाने के लिए प्रदेश समेत जिले भर में बीते 16 जनवरी से ही लगातार टीकाकरण एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस महामारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इसे सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग समेत केयर इंडिया, आइसीडीएस, जीविका समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मी मुस्तैदी के साथ डटे हुए हैं। अभियान को और गति देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 21 जून से छह माह, छह करोड़ अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले तमाम पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ-साथ अन्य लोगों को चिह्नित कर पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने जिलाधिकारी एवं सिविल सर्जन को पत्र जारी कर निर्देश भीदिए हैं। ----

जश्न-ए-टीका पोर्टल पर डेटाबेस अपलोड करके किया जाएगा पुरस्कृत

सिविल सर्जन डा. देवेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कोरोना से बचाव के लिए मुश्किल भरे दौर में भी बेहतर कार्य करने वाले तमाम पदाधिकारियों एवं कर्मियों सहित अन्य लोगों को पुरस्कृत करने के लिए जश्न-ए-टीका पोर्टल का मुख्यमंत्री ने शुरुआत की है। इस पर कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को चिह्नित कर उनके कार्यों की पूरी जानकारी अपलोड की जाएगी। इसके बाद उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए सभी चिकित्सा पदाधिकारी को अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को चिह्नित कर उनका डेटाबेस तैयार करने को कहा गया है।

chat bot
आपका साथी