सत्य कभी पराजित नहीं होता : पंडित मानिक

By Edited By: Publish:Sun, 23 Sep 2012 08:11 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2012 08:12 PM (IST)
सत्य कभी पराजित नहीं होता : पंडित मानिक

फोटो-23केएसएन- 46,

कैप्शन =जैन मंदिर पूजन में उपस्थित बाल भक्त ।

एक संवाददाता, किशनगंज : सत्य एक ऐसा अस्त्र है जिसके बल पर बड़े से बड़े कार्य पर सफलतापूर्वक विजय प्राप्त किया जा सकता है। उक्त बातें पंडित मानिक चंद ने रविवार को जैन मंदिर में उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि धर्म के रास्ते पर चलकर इंसान को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में कठिनाई जरूर आ सकती है। लेकिन वह अपने लक्ष्य तक अवश्य पहुंचता है। दर्शन शास्त्र में कहा भी गया है कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं। सत्य बोलने के लिए विवेक की जरूरत होती है। विवेकशील प्राणी ही अपने विकास के साथ समाज और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे सकता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जैन समाज के अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन, पंडित मानिक चंद, अभयजी, विजय कुमार और भागचंद जैन सहित बड़ी संख्या में बाल भक्त के साथ अन्य भक्त भी उपस्थित थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी