सड़क हादसा में चार घायल, बेगूसराय रेफर

खगड़िया। महेशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर चैधा ग्राम के पास सोमवार की देर रात मोटरसाइकिल सवार ने चैधा निवासी युवक अमित कुमार को धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Oct 2018 10:14 PM (IST) Updated:Tue, 16 Oct 2018 10:14 PM (IST)
सड़क हादसा में चार घायल, बेगूसराय रेफर
सड़क हादसा में चार घायल, बेगूसराय रेफर

खगड़िया। महेशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर चैधा ग्राम के पास सोमवार की देर रात मोटरसाइकिल सवार ने चैधा निवासी युवक अमित कुमार को धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त मोटरसाइकिल पर सवार सिरजुआ- बन्नी निवासी युवक प्रफुल्ल कुमार, मनीष कुमार व चैधा के जयकांत कुमार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही महेशखूंट थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार के निर्देश पर पुलिस ने चारों युवकों को सदर अस्पताल खगड़िया भेजा। जहां से प्राथमिक उपचार बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने की है। मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है।

=== ===

chat bot
आपका साथी