बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का लिया जायजा

खगड़िया। बूढ़ी गंडक के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से एनएच किनारे बसे मटिहानी गांव और जालिम बाबू टोला में बाढ़ के खतरे को देखते हुए गुरुवार को सीओ अरूण कुमार सरोज, प्रखंड प्रमुख बलवीर चांद ने जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 08:11 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 08:11 PM (IST)
बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का लिया जायजा
बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का लिया जायजा

बाढ़ पैकेज खगड़िया। बूढ़ी गंडक के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से एनएच किनारे बसे मटिहानी गांव और जालिम बाबू टोला में बाढ़ के खतरे को देखते हुए गुरुवार को सीओ अरूण कुमार सरोज, प्रखंड प्रमुख बलवीर चांद ने जायजा लिया। जलस्तर बढ़ने से मटिहानी गांव के पश्चिमी टोला में बाढ़ का पानी कई घरो तक पहुंच गया है। वहीं जालिम बाबू टोला में भी वही स्थिति बनी हुई है। सीओ ने कहा कि जलस्तर बढ़ने से दोनो गांव मिलाकर लगभग बीस घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। स्थिति अभी सामान्य है। अगर जलस्तर और बढ़ोतरी हुई तो पीड़ित परिवारों को मदद पहुँचाई जाएगी।

=======

chat bot
आपका साथी