कर्पूरी जयंती पर राजद ने किया पटना चलने का आह्वान

खगड़िया। शहर के जननायक कर्पूरी ठाकुर इंटर विद्यालय के सभागार में राजद की बैठक हुई

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 08:50 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 08:50 PM (IST)
कर्पूरी जयंती पर राजद ने किया पटना चलने का आह्वान
कर्पूरी जयंती पर राजद ने किया पटना चलने का आह्वान

खगड़िया। शहर के जननायक कर्पूरी ठाकुर इंटर विद्यालय के सभागार में राजद की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ने की। जिसमें बिहार प्रदेश राजद के द्वारा पटना के मिलर हाईस्कूल में 24 जनवरी को आयोजित होने वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह में जिले से अधिक से अधिक लोगों के भाग लेने पर विचार किया गया। इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ने कार्यकर्ताओं से अपील की, कि, राजद कार्यकर्ता 24 जनवरी को सुबह सात बजे राज्यरानी सुपरफास्ट से पटना के लिए रवाना होंगे। इस मौके पर युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय कुमार ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने बिहार को नई दिशा दी। इनकी जयंती समारोह में युवाओं की एतिहासिक भागीदारी होनी चाहिए।

इस अवसर पर मुखिया नरेश सहनी, राजद नेता अकील अहमद, राजद महासचिव सुनील यादव, ब्रह्मदेव सहनी, तूफानी यादव, प्रमुख बलवीर चांद, अमित पप्पू, प्रमोद यादव, रंजू सहनी, कृष्णबोल निषाद, धर्मेन्द्र कुमार, कैलाशचंद्र यादव, जीवनलाल चौरसिया, सुबोध यादव, प्रवीण यादव, विवेकानंद कुमार, मो. अकरम, मो. शहजाद, सोनू यादव, भूषण यादव, प्रभाष यादव, पंकज यादव, दिलीप कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी