कोसी नदी में डूबा युवक, लापता

खगड़िया। कोसी नदी में मछली मारने गए मछुआरा युवक शनिवार की दोपहर कामा स्थान मुसहरी के समीप नदी में डूब

By Edited By: Publish:Sat, 30 Apr 2016 10:38 PM (IST) Updated:Sat, 30 Apr 2016 10:38 PM (IST)
कोसी नदी में डूबा युवक, लापता

खगड़िया। कोसी नदी में मछली मारने गए मछुआरा युवक शनिवार की दोपहर कामा स्थान मुसहरी के समीप नदी में डूबने से लापता हो गया।

जानकारी के मुताबिक तेलिहार पंचायत अंतर्गत रेताय मुसहरी निवासी कैलाश चौधरी का पुत्र पंकज चौधरी(21) हररोज की तरह मछली मारने कामा स्थान के समीप कोसी नदी गया था। लेकिन नदी को तैर कर पार करने के दौरान मछुआरा पंकज कोसी नदी में डूब गया। ग्रामीणों की मानें तो जबतक लोग उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगते तबतक वह लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ विकास कुमार, थानाध्यक्ष शशि कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर लापता मछुआरा की बरामदगी को लेकर नदी मे स्थानीय गोताखोर व महाजाल के माध्यम से युवक को निकाले जाने का प्रयास शुरु किया। खबर प्रेषण तक लापता युवक का कोई सुराग हाथ नही लग पाया था। वही, सीओ विकास कुमार ने बताया कि गोताखोर व महाजाल के माध्यम से लापता मछुआरा की तलाश जारी है।

chat bot
आपका साथी