ठंड के साथ ही झुलसने की बढ़ी घटना

खगड़िया,संवाद सूत्र: ढंड बढ़ने के साथ ही लोगों के झुलसने की घटना बढ़ गई है। सोमवार को भी अलग-अलग जगहो

By Edited By: Publish:Mon, 22 Dec 2014 06:45 PM (IST) Updated:Mon, 22 Dec 2014 06:45 PM (IST)
ठंड के साथ ही झुलसने की बढ़ी घटना

खगड़िया,संवाद सूत्र: ढंड बढ़ने के साथ ही लोगों के झुलसने की घटना बढ़ गई है। सोमवार को भी अलग-अलग जगहों पर आग की चपेट में आने से महिला समेत दो मासूम झुलस गए। मानसी के चकहुसैनी गांव में झुलसने से सोनी देवी जख्मी हो गई। पति महेश का कहना है कि ढिबरी गिरने से कपड़ा में आग पकड़ लिया,जिससे वह झुलस गई। इसी तरह सन्हौली गांव में मीना देवी झुलसकर जख्मी हो गई। परिजनों के अनुसार साग पकाने के दौरान वह झुलस गई। दूसरी ओर शहर के हाजीपुर में 4 वर्ष का अरबाज झुलसने से जख्मी हो गया। परिजनों के अनुसार अलाव तापने के दौरान यह हादसा हो गया। सबों को उपचार हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया,जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी