महिला कामगार कांग्रेस की समूहों का गठन

कटिहार : बिहार कामगार कांग्रेस की बैठक शनिवार को कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 10:41 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 10:41 PM (IST)
महिला कामगार कांग्रेस की समूहों का गठन
महिला कामगार कांग्रेस की समूहों का गठन

कटिहार : बिहार कामगार कांग्रेस की बैठक शनिवार को कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुरनानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महिला कामगार कांग्रेस द्वारा जेएलपी प्रकोष्ठ का गठन किया गया। इस अवसर पर रीता देवी को जिला कोर्डिनेटर मनोनीत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के हर जिलों में इस प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दिशा-निर्देश पर इस प्रकोष्ठ का गठन किया जा रहा है। इसकी शुरूआत कटिहार से की गई है। बताया कि महिला कामगार की आर्थिक स्थिति उन्नत हो इसके लिए कांग्रेस कार्य कर रही है। कहा कि इस बैठक में सावित्री ग्रुप का गठन किया गया। इसकी अध्यक्ष चंचला देवी तथा महादेव ग्रुप की अध्यक्ष चंपा देवी को बनाया गया है। बताया कि प्रत्येक ग्रुप में 25 महिलाएं होगी। इसे बैंक के माध्यम ऋण भी मुहैया कराया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब महिला मजबूत होगी तो समाज मजबूत होगा। कहा कि विशेष प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से इन्हें कुशल बनाया जाएगा। बताया कि महिला कामगार मजबूती के साथ देश के निर्माण में सहायक बने यह कांग्रेस की सोच है। इस बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैंक कर्मियों ने समूह से संबंधित ऋण को लेकर जानकारी भी दी। इस मौके पर राजकुमार मंडल, रंजन यादव, दीपक दीवान, सौरभ महतो, मुकेश ठाकुर, चंद्रभूषण ठाकुर, नंदिता देवी, सुनीता देवी, बिजली देवी, संगीता देवी, मीना देवी, खुशबू देवी, सुलेखा देवी, चंचला रजक, चंपा देवी, सुभन्या मसोमात, साकी देवी आदि मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी