साहिबगंज गंगा पुल निर्माण कार्य की कवायद हुई तेज

कटिहार। मनिहारी और साहिबगंज के बीच गंगा नदी पर पुल निर्माण कार्य की कवायद तेज कर दी गइ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 10:03 PM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 10:03 PM (IST)
साहिबगंज गंगा पुल निर्माण कार्य की कवायद हुई तेज
साहिबगंज गंगा पुल निर्माण कार्य की कवायद हुई तेज

कटिहार। मनिहारी और साहिबगंज के बीच गंगा नदी पर पुल निर्माण कार्य की कवायद तेज कर दी गई है। साहिबगंज एवं मनिहारी में निर्माण सामग्री को लेकर वाहनों का पहुंचना शुरू हो गया है। वहीं मनिहारी में कार्य एजेंसी द्वारा बेस कैँंप निर्माण को लेकर स्थल भी चिन्हित किया जा रहा ह। गंगा पर पुल का निर्माण होने से बिहार व झारखंड के बीच व्यापारिक कारोबार तेज होगा। सामरिक ²ष्टि से भी यह पुल महत्वपूर्ण है। कोसी व सीमांचल के लोगों को झारखंड आने जाने में सुविधा होगी। वहीं एनएच पर वाहनों का दबाव भी कम होगा। पुल का शिलान्यास झारखंड के साहिबगंज में छह अप्रैल 2017 मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था, लेकिन तकनीकी पेंच में पुल निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया था। जुलाई 2020 में दिलीप बिल्डकॉन और एचसीसी के संयुक्त उद्यम को पुल निर्माण का टेंडर दिया गया। मनिहारी और साहिबगंज के बीच गंगा नदी पर करीब 1900 करोड़ की लागत से पुल बनाया जाएगा। निर्माण कंपनी द्वारा मनिहारी में बेस कैंप बनाने की तैयारी चल रही है। कंपनी के अभियंता सहित अन्य कर्मी मनिहारी में ठहराव के लिए बेस कैंप बनाने की तैयारी कर रहे हैं। निर्माण सामग्री के भंडारण के लिए भी स्थल चिन्हित किया जा रहा है। मनिहारी में कम्पनी का बेस कैंप मिर्जापुर हवामहल दियारा तथा भेरियाही के समीप बनाने को लेकर स्थल का चयन किया जा रहा है। कंपनी का मुख्य बेस कैंप साहिबगंज के श्रीराम चौकी के अंबाडीहा में बनाया जा रहा है। यहां भी निर्माण कार्य के लिये वाहन व उपकरण पहुंच चुका है। निर्माण कार्य के लिये कार्य एजेंसी द्वारा मशीन व उपकरण मनिहारी में भी पहुंचाया गया है। पुल निर्माण कार्य की कवायद तेज होते ही स्थानीय लोगों में हर्ष देखा जा रहा है। फोरलेन गंगा पुल की लम्बाई छह किलोमीटर होगी। 21 किमी एप्रोच पथ भी बनाया जाना है। जिसमे छह किलोमीटर एप्रोच पथ का निर्माण मनिहारी तथा 15 किलोमीटर एप्रोच पथ का निर्माण साहिबगंज के हिस्से में होगा।

chat bot
आपका साथी