जवानों ने कई गांवों में किया फ्लैग मार्च

आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की आचार संहिता लगने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह से क्षेत्र में गश्ती और चेकिग कर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 10:00 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 10:00 PM (IST)
जवानों ने कई गांवों  में किया फ्लैग मार्च
जवानों ने कई गांवों में किया फ्लैग मार्च

आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की आचार संहिता लगने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह से क्षेत्र में गश्ती और चेकिग कर रहा है। चुनाव और होली पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद के निर्देश पर बेलांव थानाध्यक्ष शुभेन्द्र कुमार व सीआइएसएफ इंस्पेक्टर वेत कुमार आर्या के नेतृत्व में भारी मात्रा पुलिस जवानों के साथ ग्रामीण क्षेत्रो में मार्च निकाला गया। पुलिस ने फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति के साथ त्योहार मनाने और चुनाव में सहयोग करने की अपील की। फ्लैग मार्च क्षेत्र के गांव बेलांव, खरेंदा, सिझपुरा, तारांव, उचिनार, हुडरी, हुडरा, सोनाव, पुनाव, भोरेया, नॉहट्टा, सहित एक दर्जन से अधिक पहाड़ी क्षेत्र के गांवो का मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस ने जनता से कहा कि चुनावी माहौल में होली का पर्व है। सभी लोग प्रेम और भाईचारे के साथ होली मनाएं और शांति बनाए रखें। यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। लोगों से अपील की जा रही थी कि असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मौके पर एएसआइ संजय कुमार यादव, बृजमोहन सिंह, के साथ काफी संख्या में पुलिस जवान शामिल थे।

chat bot
आपका साथी