पराली जलाने से दस एकड़ में लगी गेहूं की फसल राख

जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के झिगईडीहरा खैरा व पनगईयां गांव के सिवाना में शनिवार को पराली जलाने से दस एकड़(40 बीघा) में लगी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Apr 2019 09:29 PM (IST) Updated:Sun, 14 Apr 2019 06:27 AM (IST)
पराली जलाने से दस एकड़ में लगी गेहूं की फसल राख
पराली जलाने से दस एकड़ में लगी गेहूं की फसल राख

जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के झिगईडीहरा, खैरा व पनगईयां गांव के सिवाना में शनिवार को पराली जलाने से दस एकड़(40 बीघा) में लगी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। किसी असमाजिक तत्व या किसान द्वारा हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के बाद पराली में आग लगाने की बात बताई जा रही है। अगलगी की घटना शनिवार दोपहर की है। आग लगने के करीब एक घंटे बाद अग्निशमन वाहन पहुंची। जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसमें ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। मिली जानकारी के अनुसार, पराली जलाने के बाद तेज हवा होने से आग फैलने लगी। इसी दौरान आसपास के गेहूं की फसल में आग पकड़ ली। हवा इतनी तेज थी कि आग झिगईडीहरा गांव के पास में पहुंच गई। उसके बाद लोगों ने तत्परता दिखाया और आगे की फसल को काट कर आग को रोकने की कोशिश की। बढ़ती आग को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल एसडीएम जन्मेजय शुक्ला को फोन के माध्यम से जानकारी दी। उसके बाद भभुआ बीडीओ शशिकांत शर्मा, सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव, भभुआ थाना व अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया। इसके एक घंटे बाद अग्निशमन वाहन सिवाना पहुंची। वहीं, एक बड़ा अग्निशमन वाहन रास्ते में ही फंस गई। वहीं दो छोटी अग्निशमन वाहन पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने गांव से पानी ले जाकर आग बुझाने में सहयोग किया। उसके बाद मौके पर सोनहन पुलिस पदाधिकारी व अंचल कार्यालय से सीओ व कर्मचारी ने जाकर नुकसान का आकलन किया। मुखिया राम कुमार राम, कर्मचारी राम प्रवेश राम, संतलाल राम आदि लोग मौजूद रह कर सहयोग कर रहे थे। अगलगी में खैरा, झिगईडीहरा व पनगईयां गांव के किसानों के फसल को नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों में रामखेलावन राम, मुन्ना प्रजापति, रूजानी अंसारी, सुनिल कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, विरेंद्र बिद, करण कुमार, विरेंद्र विद शामिल है। पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे किसान

खेतों के फसल कटने के बाद बचे पराली को किसान जलाने से बाज नहीं आ रहे है। इसको लेकर डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने निर्देश दिया था कि कृषि समन्वयक व किसान सलाहकार वैसे किसानों को चिह्नित करें। ताकि उनको सरकारी अनुदान या कोई अन्य प्रकार का लाभ नहीं दिया जाएगा। इसके बावजूद किसानों में कार्रवाई का डर नहीं दिखाई दे रहा। क्या कहते हैं सीओ-

रिपोर्ट बना कर विभाग को भेजा जाएगा। इसके बाद मुआवजा की राशि दी जाएगी।

- अजय कुमार श्रीवास्तव, सीओ

chat bot
आपका साथी