सूखी नहरें, परेशान किसान

कैमूर। 15 नवंबर से 15 दिसम्बर तक गेंहू की फसल लगाने के लिए उपयुक्त समय माना जाता है। अधिकांश्

By Edited By: Publish:Fri, 25 Dec 2015 06:31 PM (IST) Updated:Fri, 25 Dec 2015 06:31 PM (IST)
सूखी नहरें, परेशान किसान

कैमूर। 15 नवंबर से 15 दिसम्बर तक गेंहू की फसल लगाने के लिए उपयुक्त समय माना जाता है। अधिकांश हिस्से में इस समय में फसल लगा भी गई। अब फसल को पटवन की जरूरत है। लेकिन सदर प्रखंड क्षेत्र की सोनहन नहर प्रणाली की सभी वितरणियां सूखी पड़ी है। लिहाजा किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है। लोग निजी पंप के सहारे ही फसल को संजीवनी दे रहे हैं। हालांकि यह तरीका काफी महंगा साबित हो रही है। पटवन पर डीजल अनुदान के लिए प्रखंड कार्यालय से आवेदन लिये जा रहे हैं। लेकिन इस अनुदान से किसानों में असंतोष का भाव देखा जा सकता है। उधर किसान विचलित है। क्योंकि अभी तक सरकार के घोषित खरीफ फसल पर एक पटवन के लिए भी सभी को अनुदान की राशि खाते में नहीं भेजी जा सकी। किसान हरिचरण प्रजापति, गौरी राम आदि की माने तो सरकार के घोषित डीजल अनुदान अभी तक नहीं मिली। अब नये अनुदान के लिए आवेदन भी लिये जाने लगे हैं। उधर गेंहू पानी के अभाव में मरने लगा है। सोन नहर की वितरणियां अभी तक सूखी है। लिहाजा डीजल से ही पटवन देना पड़ रहा है। इस बावत बीडीओ मानेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि डीजल अनुदान की राशि बैंकों में भेजी गई है। नहर में पानी के लिए संबधित विभाग से वार्ता की जायेगी।

chat bot
आपका साथी