पर्यावरण दिवस पर नगर में किया गया पौधारोपण

जासं, भभुआ: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मंगलवार को जहां कई जगहों पर पौधारोपण किया गया वहीं नगर प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jun 2018 06:01 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jun 2018 06:01 PM (IST)
पर्यावरण दिवस पर नगर में किया गया पौधारोपण
पर्यावरण दिवस पर नगर में किया गया पौधारोपण

जासं, भभुआ: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मंगलवार को जहां कई जगहों पर पौधारोपण किया गया वहीं नगर परिषद की टीम ने भभुआ नगर के विभिन्न जगहों पर पौधारोपण किया। इस दौरान नगर परिषद कार्यालय परिसर में पौधारोपण करने के बाद नगर के विभिन्न स्थलों पर भी टीम द्वारा पौधारोपण किया गया। उपस्थित लोगों से नप की टीम में शामिल ईओ अनुभूति श्रीवास्तव व सभापति जैनेंद्र कुमार आर्य ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधों को लगाने की अपील की। सभापति ने कहा कि पौधारोपण करना सबसे पुण्य का काम है। सभी लोगों को अपने हाथों पौधा जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ पौधा लगाने से दायित्व पूरा नहीं होता। पौधा लगाने के बाद उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी बनती है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को पौधारोपण कर उन्हें बचाने के लिए संकल्प दिलाया। इस मौके पर बलदाऊ ¨सह, दिनेश गुप्ता, उत्तम चौरसिया, मदन ¨सह, जेई राहूल ¨सह व नाजिर विनोद कुमार सहित नगर परिषद के अन्य कर्मी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी