मारपीट कर महिला को किया घायल, रेफर

संवाद सूत्र रामगढ़ स्थानीय थाना से महज कुछ ही दूरी पर एक महिला कंचन देवी को मारपीट कर घायल कर दिया गया। महिला रामगढ़ गांव के प्रमोद तिवारी की पत्नी बताई जाती है। घायल महिला को लोगों ने रेफरल अस्पताल पहुंचा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Feb 2020 04:36 PM (IST) Updated:Wed, 26 Feb 2020 04:36 PM (IST)
मारपीट कर महिला को किया घायल, रेफर
मारपीट कर महिला को किया घायल, रेफर

स्थानीय थाना से महज कुछ ही दूरी पर एक महिला कंचन देवी को मारपीट कर घायल कर दिया गया। महिला रामगढ़ गांव के प्रमोद तिवारी की पत्नी बताई जाती है। घायल महिला को लोगों ने रेफरल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। आपसी रंजिश में भैसूर के परिवार ने ही महिला की पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार कंचन देवी अपने घर के पास गड़ही में घर का कूड़ा फेंकने आई थी। इसी दौरान भैसूर गोपाल तिवारी के पुत्र विपिन तिवारी ने बकझक कर महिला से मारपीट कर डंडा से प्रहार कर दिया। जिससे उसका सिर भी फट गया। बेहोशी हालत में लोगों ने महिला को रेफरल अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि घटना का कारण आपसी रंजिश है। पूर्व से ही इन दोनों परिवार में विवाद चल रहा है। घायल महिला के आवेदन पर गोपाल तिवारी, विपिन तिवारी व बासुकीनाथ तिवारी उर्फ बिट्टू के उपर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करने में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी