सी-विजिल एप कोषांग 24 घंटे आचार संहिता पर रख रहा नजर

सासाराम संसदीय क्षेत्र के लिए आगामी 19 मई को जिले में मतदान होगा। मतदान को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराए जाने को ले जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Apr 2019 09:26 PM (IST) Updated:Sat, 13 Apr 2019 09:26 PM (IST)
सी-विजिल एप कोषांग 24 घंटे  आचार संहिता पर रख रहा नजर
सी-विजिल एप कोषांग 24 घंटे आचार संहिता पर रख रहा नजर

सासाराम संसदीय क्षेत्र के लिए आगामी 19 मई को जिले में मतदान होगा। मतदान को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराए जाने को ले जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को ले किसी प्रकार की कोताही नहीं हो इसके लिए जिला मुख्यालय पर सी-विजिल एप कोषांग का गठन किया गया है। यह कोषांग सप्ताह के सभी दिन अपना कार्य कर रहा है। इसमें प्रतिनियुक्त कर्मियों की ड्यूटी निर्धारित समय के लिए लगाई गई है। सी-विजिल एप कोषांग में कोई भी व्यक्ति पोस्टर, बैनर बिना किसी अनुमति के लगाने सहित अन्य आदर्श आचार संहिता से जुड़े मामलों की शिकायत वीडियो के माध्यम से कर सकता है। जिसका निष्पादन सेक्टर मजिस्ट्रेट के द्वारा किया जा रहा है। यह कोषांग बीते 12 मार्च से जिला मुख्यालय में पूरी तरह से क्रियाशील है। कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मी सुधीर कुमार पांडेय व प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि इस कोषांग के वरीय पदाधिकारी लोक शिकायत निवारण अरविद कुमार व नोडल पदाधिकारी के रूप में अशोक दास प्रतिनियुक्त हैं। कोषांग में कार्यरत कर्मी छह बजे से दो बजे तक व दो बजे से दस बजे रात व दस बजे रात से छह बजे सुबह तक 24 घंटे के लिए प्रतिनियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आम आदमी व सीनियर सिटिजन द्वारा इस कोषांग को उपलब्ध कराई गई सूचनाओं को तत्काल विधान सभा क्षेत्र के नजदीक के सेक्टर पदाधिकारी को उपलब्ध कराया जाता है। यह सेक्टर मजिस्ट्रेट विधान सभा क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारी सह एआरओ को सूचना उपलब्ध कराते हैं और तत्काल प्राप्त सूचना के आलोक में समस्याओं का समाधान किया जाता है। उन्होंने कहा कि अब तक 10 मामले दर्ज कराए गए हैं, जो बिना अनुमति के मकान पर पोस्टर चस्पाने से संबंधित हैं। जिनका निष्पादन करा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी