पंडालों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

स्थानीय थाना परिसर में गुरुवार को दुर्गा पूजा को ले शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मोहनियां के एसडीएम शिव कुमार राउत व संचालन डीएसपी रघुनाथ सिंह ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Sep 2019 12:05 AM (IST) Updated:Fri, 27 Sep 2019 12:05 AM (IST)
पंडालों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
पंडालों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

स्थानीय थाना परिसर में गुरुवार को दुर्गा पूजा को ले शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मोहनियां के एसडीएम शिव कुमार राउत व संचालन डीएसपी रघुनाथ सिंह ने किया। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को ले कई निर्णय लिए गए। पदाधिकारियों ने कहा कि सभी दुर्गा पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिससे असामाजिक तत्वों पर नजर रखने में सहुलियत होगी। पूजा पंडालों में पुरुष व महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग अलग प्रवेश व निकास द्वार बनाए जाएंगे। जिससे दर्शनार्थियो को कोई असुविधा न हो। पूजा पंडालों की समीप सादे लिबास में पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। जिसमें महिला पुलिस भी शामिल रहेंगी। पूजा पंडालों के समीप ढीले तारों को दुरुस्त के लिए बिजली विभाग के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों में कोई ऐसा गीत नहीं बजेगा जिससे धार्मिक भावना को ठेस लगे।पूजा समितियां यह तय करेंगी की सिर्फ धार्मिक गीत ही बजे। रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों को बंद कर दिया जाएगा।प्रतिमा विसर्जन जुलुस में डीजे नहीं बजेगा। पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर होगी। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। दुर्गा पूजा के दौरान किसी तरह की समस्या उत्पन्न हो तो पुलिस पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी जाय। कोई व्यक्ति कानून को हाथ में नहीं लेगा। गलत करने वालों के विरुद्ध प्रशासन विधि सम्मत कार्रवाई करेगा।बैठक में थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह,नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय, जिला परिषद के उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद गीता पासी व खुर्शीद असलम अकरम, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दीनानाथ सिंह व राधेश्याम सिंह कुशवाहा, वार्ड पार्षद अनिल कुमार सिंह,अनवर फारुकी सहित काफी लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी