सड़क दुर्घटना में घायल

जमुई। गिद्धौर-जमुई मुख्य राजमार्ग पर हाई स्कूल मोड़ के समीप झाझा की ओर से आ रही एक अनियंत्रित बाइक सवार द्वारा एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 06:25 PM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 06:25 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में घायल
सड़क दुर्घटना में घायल

जमुई। गिद्धौर-जमुई मुख्य राजमार्ग पर हाई स्कूल मोड़ के समीप झाझा की ओर से आ रही एक अनियंत्रित बाइक सवार द्वारा एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में उक्त व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार खैरा थाना क्षेत्र के हरनी गांव निवासी केदार तांती गिद्धौर के महुली पारा मेडिकल कॉलेज में मजदूरी करने जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित बाइक सवार ने केदार तांती को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल केदार को दिग्विजय ¨सह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

chat bot
आपका साथी