चकाई में कम नहीं होगी विकास की रफ्तार: विधायक

जमुई। चकाई विधान सभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार कम नहीं होगी। जनता की उम्मीदों पर कभी पानी फिरने नहीं दूंगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Aug 2017 08:23 PM (IST) Updated:Sun, 13 Aug 2017 08:23 PM (IST)
चकाई में कम नहीं होगी विकास की रफ्तार: विधायक
चकाई में कम नहीं होगी विकास की रफ्तार: विधायक

जमुई। चकाई विधान सभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार कम नहीं होगी। जनता की उम्मीदों पर कभी पानी फिरने नहीं दूंगी। रविवार को सोनो पश्चिमी क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़कों के निर्माण व मरम्मत योजनाओं का शिलान्यास करते हुए विधायक सावित्री देवी ने कहीं। उन्होंने कहा क्षेत्र के विकास में अच्छी सड़कों का महत्वपूर्ण योगदान हुआ करता है। चरघरा-अगहरा-सारेबद मुख्य पथ से दुबेडीह तक सड़क निर्माण व प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी चरघरा-सारेबाद सड़क मरम्मत कार्य का शिलान्यास विधायक ने किया। कहा कि क्षेत्र की अन्य सड़कों की मरम्मत का कार्य भी जल्द ही शुरू होगा। रविवार को विधायक ने अगहरा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने महागठबंधन तोड़कर जनादेश का अपमान किया है। इस अपमान का बदला लेने व अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने आगामी 27 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में पार्टी द्वारा आयोजित रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस रैली में चकाई विधान सभा क्षेत्र से लोगों की उपस्थिति ऐतिहासिक होनी चाहिए। इसके लिये कार्यकर्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव व पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के कार्यक्रमों व संदेशों को घर-घर तक प्रचारित - प्रसारित कर रैली में भाग लेने की अपील करें। सभा की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष मो. रियासत हसन ने की। इस मौके पर पार्टी के वरीय नेता विजय शंकर यादव, बलराम प्रसाद मंडल, महेंद्र यादव, नुकुल यादव, निरपत साह, दशरथ दास, शंकर रविदास, मो. असलम, अशोक यादव, श्यामसुंदर राय, प्रदीप वर्णवाल, मंटू प्रसाद यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी